Bhopal News: करीब दो किलो गांजे की पुड़िया हुई बरामद, एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज

भोपाल। युवाओं को नशे की लत में झोंकने वाली एक महिला के खिलाफ भेापाल (Bhopal News) शहर की बैरागढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। महिला नव युवकों को पुड़िया बनाकर गांजा बेचती थी। पुलिस ने दबिश दी तो उसके कब्जे से करीब दो किलो वजनी गांजा पुडिया में बंद मिली।
महिला के पास से 381 पुडिया मिली
बैरागढ़ (Bairagarh) थाना पुलिस के अनुसार आरोपी महिला से 381 पुडिया मिली है। जिनमें एक किलो, 900 ग्राम गांजा (Ganja) है। आरोपी महिला को धोबीघाट क्षेत्र के नजदीक से दबोचा गया। आरोपी 45 वर्षीय रानी यादव (Rani Yadav) है। पुलिस उसके पास से बरामद गांजे के संबंध में उसे सप्लाई करने वाली चेन की जानकारी जुटा रही है। आरोपी रानी यादव के खिलाफ थाने में पहले से तीन प्रकरण दर्ज हैं। इधर, हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस ने भी 200 ग्राम गांजे के साथ 24 वर्षीय प्रथम सिंह वर्मा (Pratham Singh Verma) को गिरफ्तार किया गया। वह श्याम नगर (Shyam Nagar) बस्ती में रहता है। धरपकड़ के दौरान वह गिरने से जख्मी भी हो गया। उसके दाहिने हाथ में चोट आई है। पुलिस ने दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।