Bhopal News: तीन दिन पहले हुई घटना का मामला थाने पहुंचा, मेडिकल रिपोर्ट मिलना बाकी

भोपाल। मिशनरी स्कूल के प्राचार्या पर चौथी कक्षा के एक बालक के साथ बेरहमी से मारपीट करने के आरोप लगे हैं। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर इलाके की है। घटना तीन दिन पूर्व हुई थी। जिसकी शिकायत अस्पताल के माध्यम से थाने में पहुंची है। पुलिस ने अभी तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं की है। पुलिस का कहना है कि उसे मेडिकल रिपोर्ट मिलना बाकी है।
कान से सुनाई देने में हो रही है समस्या
गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार घटना 8 अक्टूबर को हुई थी। मारपीट की शिकायत जख्मी बालक के पिता की तरफ से की जा रही है। वे थाने में भी गए थे। लेकिन, पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद वह आगे जांच के बिंदु तय करेगी। पिता का आरोप है कि मारपीट से बच्चे के चेहरे और कंधे पर चोट आई है। उसे कान से सुनाई देने में भी समस्या आ रही है। वह घर आकर जब बेसुध हुआ तो यह पूरा मामला सामने आया था। परिवार मुस्लिम है, बालक का हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में मेडिकल परीक्षण कराया गया है। परिवार का आरोप है कि पुलिस थाने में उसी दिन शिकायत की गई थी। लेकिन, मिशनरी स्कूल का नाम सुनने के बाद पुलिस ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।