Bhopal News: एक दशक पूर्व पत्नी छोड़ गई थी, पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट

भोपाल। ऑटो गैराज में काम करने वाले एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली है। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। लेकिन, प्राथमिक जांच में उसके एक दशक से अवसाद में रहने की बात सामने आई है।
शराब पीने की लग गई लत
गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार घटना सिक्योरिटी लाइन के नजदीक सी-सेक्टर में हुई। शव आदीकुलम (Adikulam) पिता सुब्रमणयम उम्र 35 साल का है। वे मैकेनिक का काम करते थे। उनकी पत्नी दस साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद वह अकेले रहने लगे थे। पारिवारिक परिस्थितियों के चलते वह शराब पीने की बुरी लत से घिर गए थे। उनका एक भाई है, जिससे वह अक्सर अकेलेपन की बात साझा करते थे। 21 नवंबर की शाम आदीकुलम ने घर में फांसी लगाई थी। फंदे से शव को पुलिस ने ही उतारा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।