Bhopal news: लॉ स्टूडेंट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Share

Bhopal News: मौत से पहले सहेली के साथ आखिरी बार हुई थी बातचीत

Bhopal News
ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

भोपाल। लॉ छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस को जहर गटककर आत्महत्या की प्रारंभिक बात पता चली है। यह मामला (Bhopal News) भोपाल शहर के कोलार रोड इलाके का है। उसने जहर ऑनलाइन ई-कॉमर्स कंपनी से एक सप्ताह पूर्व ही मंगाया था। आखिरी बार उसकी सहेली से उसने भावुक तरीके से बातचीत भी की थी। पुलिस को किसी तरह का आत्महत्या पूर्व लिखा हुआ पत्र नहीं मिला है।

ऑनलाइन मंगवाया था जहर

कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार शिवांगी कुशवाह पुत्री सत्यभान कुशवाह उम्र 24 साल कोलार रोड के सी-सेक्टर में बड़ी बहन काजल कुशवाहा (Kajal Kushwah) के साथ रहती थी। वह विधि क्षेत्र की पढ़ाई कर रही थी। परिवार मूलत: शहडोल जिले का रहने वाला है। बड़ी बहन बी.फार्मा की तैयारी कर रही है। घटना के वक्त बड़ी बहन सहेली के साथ गई हुई थी। शिवांगी कुशवाह(Shivangi Kushwah)  ने रात दो बजे सहेली को फोन लगाया। उसने बताया कि उसे पेट में दर्द हो रहा है। जिसके बाद उसे निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां से उसे चूना भट्टी (Chuna Bhatti) स्थित दूसरे बंसल  अस्पताल (Bansal Hospital) में ले जाया गया। वहां एक घंटे चलते इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि शिवांगी कुशवाह ने जहर गटका था। वह जहर उसने ऑनलाइन बुलाया था। पुलिस ने जांच के लिए उसका मोबाइल (Mobile) जब्त कर लिया है। जिसको परीक्षण के लिए सायबर क्राइम भेजा जा रहा है। कोलार रोड थाना पुलिस ने मर्ग 69/26 कायम कर लिया है। पुलिस उसके मोबाइल कॉल डिटेल के बाद आगे जांच की दिशा तय करेगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: राजधानी में तल्ख हुए मौसम के तेवर 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!