Bhopal News: टीआई ने नवरात्रि के पहले ही दिन ‘सरस्वती’ बनकर रहवासियों की बचाई जान

Share

Bhopal News: विवाद के बाद घर में बंद करके नशे में धुत युवक ने गैस की टंकी खोल दी, आत्महत्या की धमकी दे रहे युवक को समझाईश देकर बड़ा हादसा टाला

Bhopal News
छोला मंदिर थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। राजधानी में 11 अक्टूबर से नवरात्रि पर्व शुरु हो गया। जिस कारण पूरे शहर में सुरक्षा इंतजाम को लेकर भोपाल पुलिस चौकस हैं। इधर, भोपाल (Bhopal News) शहर के छोला मंदिर इलाके में एक व्यक्ति ने दर्जनों परिवार की जान खतरे में डाल दी। दरअसल, उसने मामूली कहासुनी के बाद दूसरे परिवार के घर में घुसकर स्वयं को बंद कर लिया। इसके बाद गैस की नोजल खोलकर वह आत्महत्या की धमकी देने लगा।

एक चिंगारी से लग सकती थी आग

इस हंगामे की सूचना छोला मंदिर (Chhola Mandit) टीआई सरस्वती तिवारी (TI Saraswati Tiwari) को पता चली। वे डायल-112 समेत अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंच गई। घटना 11 अक्टूबर को कल्याण नगर (Kalyan Nagar) बस्ती में हुई। कमरे के भीतर एक युवक ने स्वयं को बंद कर लिया था। वह नशे की हालत में गैस की टंकी उड़ाकर आत्महत्या की धमकी दे रहा था। यह देखकर पुलिस ने पहले उस मकान में रहने वाले सभी लोगों को दूर किया। इसके बाद आत्महत्या की धमकी दे रहे युवक को काफी समझाईश दी। उसे यकीन दिलाया गया कि पुलिस उसकी बातों का समाधान करेगी। उसके साथ मारपीट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। काफी मशक्कत के बाद वह गेट खोलने तैयार हुआ तो पुलिस ने सबसे पहले गैस (Gas) नोजल को बंद किया। उसे कमरे से बाहर निकालकर हेल्थ चैकअप के लिए पहुंचाया। इस पूरे हंगामे के दौरान कल्याण नगर बस्ती में कई लोगों की जान जोखिम में थी। यदि हल्की भी चिंगारी वहां लगती तो आग लगने के कारण भयावह हादसा होने की अटकलों से इंकार नहीं किया जा सकता था। पुलिस की तरफ से दूसरी योजना के तहत कार्य भी किया जा रहा था। जिसके लिए पुलिस ने भोपाल नगर निगम (Bhopal Nagar Nigam) से भी मदद मांग ली थी। हालांकि वह नौबत नहीं आई।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: फुटपाथ पर रहने वाले मजदूर की मौत

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!