Bhopal News: दो महिलाओं को गिरफ्तार किया, कई अन्य की तलाश जारी,कार्रवाई में मिली 90 लीटर शराब जब्त करके कच्चे माल को फेंका

भोपाल। राजधानी के देहात क्षेत्र में बनने वाली अवैध शराब के ठिकानों पर पुलिस की टीम ने दबिश दी। यह कार्रवाई 22 नवंबर की सुबह हुई थी। जिसमें भोपाल (Bhopal News) देहात की सूखी सेवनिया थाना पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। धरपकड़ के दौरान शराब बनाने वाले कई पुरुष फरार हो गए। पुलिस ने अवैध भट्टी से 90 लीटर अवैध शराब बरामद हो चुकी है। वहीं कच्चे माल को भी पुलिस ने फेंक दिया है।
बच्चों की मदद से बिक रही थी कच्ची शराब
सुखी सेवनिया (Sukhi Sewania) थाना पुलिस के अनुसार ग्रामीण इलाकों में लंबे समय से कच्ची शराब बनाने और सड़क किनारे बच्चों की मदद से उसे बेचने की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया। टीमों ने ग्राम बालमपुर, बरखेड़ी अब्दुल्ला, भदभदा स्टेशन के पास, खैरई टपरा, उधमपुरी और गीदगड़ में छापेमारी की। अचानक पहुंची पुलिस को देखकर अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों में अफरा-तफरी मच गई। भदभदा स्टेशन के पास डेरा, बालमपुर, उधमपुरी और गीदगड़ से 90 लीटर कच्ची शराब तथा 250 लीटर लाहन बरामद किया गया। शराब बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले उपकरण और अन्य सामग्री भी पुलिस ने जब्त की। सरकारी जमीन पर संचालित भट्टियों को मौके पर ही तोड़कर नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। साथ ही, इन ठिकानों पर शराब बनाने और सप्लाई करने वाले अन्य लोगों की पहचान कर उनकी धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।