Bhopal Double Murder: डबल मर्डर केस में 50 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ

Share

Bhopal Double Murder: घर आने-जाने वाले करीबी व्यक्ति पर शक,जोन-1 की आधा दर्जन टीमें अंधे हत्याकांड को सुलझाने में जुटी,किराएदार, संपत्ति से लेकर कई बिंदुओं पर जारी है जांच

Bhopal Double Murder
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजधानी का बहुचर्चित मर्डर केस को 50 घंटे बाद भी पुलिस सुलझा नहीं सकी। भोपाल (Bhopal Double Murder) शहर की ऐशबाग थाना पुलिस ने वृद्ध दंपति के किराएदार, संपत्ति से लेकर तमाम बिंदुओं पर अपनी विवेचना में शामिल किया था। लेकिन, कोई भी बिंदु उसे हत्याकांड के पीछे ठोस वजह तक ले जाने में कामयाब नहीं रहा। दंपति को दो-दो गोली मारकर उनकी नृशंस हत्या की गई है।

दंपति रिश्तेदारों के संपर्क में भी नहीं थे

ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार 26 जून की रात लगभग साढ़े नौ बजे सुदामा नगर (Sudama Nagar) के मकान से दुर्गंध आने पर पुलिस पहुंची थी। यहां हेमंत बारीक (Hemant Barik) और उनकी पत्नी शकुंतला बारीक (Shakuntala Barik) मृत हालत में मिली थी। शव दो दिन पुराना था। पूछताछ में पता चला कि दोनों को 24 जून को किराएदारों ने देखा था। पुलिस को हेमंत बारीक की भाभी शिवानी का पता चला। जिन्हें पुलिस ने शव सौंप दिया है। ऐशबाग थाना पुलिस ने मर्ग 38—39/26 कायम कर लिया था। उनसे हुई पूछताछ में पता चला है कि भाई-भाभी का परिवार से लंबे समय से कोई संपर्क नहीं था। वे रिश्तेदारों के अलावा आसपास लोगों से भी बोलचाल नहीं रखते थे। हेमंत बारीक रेलवे विभाग (Railway Department) तो उनकी पत्नी शकुंतला बारीक कस्तूरबा अस्पताल (Kasturba Hospital) से रिटायर्ड हुई थी। पुलिस को दो करोड़ की संपति की बातें पता चली थी। हालांकि उसके भी नहीं मिलने की बात सामने आई है। जांच टीम में क्राइम ब्रांच (Crime Branch) के अलावा जोन-1 की छह टीमें पड़ताल में जुटी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: चक्कर आने से मजदूर की मौत

हथियार के जरिए सुराग तलाश रही पुलिस

दंपति को दो-दो गोली मारी है। यह गोलियां काफी नजदीक से मारी गई है। इससे साफ है कि जिसने वारदात की है उसका घर आना-जाना है। शकुंतला की लाश सौफे पर तो हेमंत की लाश फर्श पर मिली थी। पुलिस चली हुई गोली के जरिए हथियार का पता लगा रही है। जिसमें यह साफ हो गया है कि वारदात के लिए देशी कट्टे का इस्तेमाल हुआ है। पुलिस पेशेवर हथियार सप्लायरों को हिरासत में लेकर भी पूछताछ कर रही है। इसके अलावा दंपति के मोबाइल (Mobile) कॉल की जानकारी निकाली जा रही है। यह पुलिस को मिल गई है। जिसके आधार पर 24 जून से पहले बातचीत करने वाले व्यक्तियों का नाम और उनकी बातचीत की वजह का पता लगाया जा रहा है। जिसमें अभी तक किसी निष्कर्ष पर पुलिस नहीं पहुंच सकी है। ऐशबाग थाना पुलिस ने हत्या का प्रकरण 265/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Double Murder
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: यू—टर्न लेकर उड़ाई बाइक
Don`t copy text!