Bhopal News: पुजारी ने थाने पहुंचकर दर्ज कराई एफआईआर,ग्रामीण अंचल में होने के कारण नहीं लगता था ताला

भोपाल। मंदिर से दो मुकुट चोरी चले गए। वारदात ग्रामीण अंचल में हुई है। यह चोरी भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र के बैरसिया इलाके में हुई है। यहां के नागरिकों को किसी तरह की आशंकाएं नहीं थी। इसलिए मंदिर में ताला भी नहीं लगाया जाता था।
प्रतिमाओं से मुकुट हुए गायब
थाना प्रभारी वीरेंद्र सेन (TI Virendra Sen) ने बताया कि वारदात 25—26 जून की दरमियानी रात हुई है। शिकायत मंदिर के पुजारी आशीष शर्मा पिता बृजमोहन शर्मा उम्र 25 साल ने दर्ज कराई है। वे ग्राम सेमरा कला में रहते हैं। उसी गांव में मंदिर है जिसमें हनुमान, दुर्गा माता की प्रतिमाएं हैं। मंदिर का दरवाजा खुला रहता है। पुजारी को 27 जून की सुबह दोनों प्रतिमाओं के चांदी के मुकुट (Crowns) गायब थे। पुजारी आशीष शर्मा (Ashish Sharma) ने ग्राम के सरपंच दशरथ सिंह (Dashrath Singh) , हरनाम सिंह दांगी () समेत अन्य को बताया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर पड़ताल करने के बाद 27 जून की सुबह थाने जाकर मामला 394/26 दर्ज कराया। पुलिस ने अभी चोरी गए मुकुट की कीमत नहीं बताई है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में पड़ताल की जा रही है। दरअसल, ग्राम में किसी तरह का सीसीटीवी नहीं होने के कारण मुखबिर तंत्र का सहारा लिया जा रहा है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।