Bhopal Cyber Fraud: सात पीड़ितों के खाते से सवा चौबीस लाख रुपए निकले, पांच थानों में सायबर फ्रॉड के प्रकरण दर्ज

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान सायबर फ्रॉड के सात प्रकरण भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के पांच थानों में दर्ज किए गए। इसमें 24 लाख, 28 हजार रुपए से ज्यादा की रकम जालसाजों ने ऐंठ ली। जिसमें एक पैथोलॉजी संचालक के खाते से आठ लाख रुपए निकल गए। कंपनी के अकाउंट में एक ई-मेल के बाद जालसाजों ने संचालक का फोन हैक किया था।
फाईल को क्लिक करते ही इलेक्ट्रॉनिक गैजेट हुए हैक
मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस ने 26 सितंबर को जालसाजी के तीन प्रकरण 668—669—670/26 दर्ज किए हैं। पहली शिकायत जाटखेड़ी स्थित गोल्डन सिटी प्राइमा (Golden City Prima) निवासी 45 वर्षीय जतिन खंडेलेवाल (Jatin Khandelwal) के खाते से 8 लाख रुपए निकल गए। उनकी श्यामला हिल्स (Shyamla Hills) इलाके में डीसीएम टेस्ट लैब (DCM Test Lab) नाम से पैथोलॉजी है। जिसके मैनेजर ने कंपनी के ई-मेल मेें 22 सितंबर को आई फाइल को क्लिक किया था। ऐसा करते ही जतिन खंडेलवाल के व्हाट्स एप, मोबाइल, लैपटॉप समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट हैक हो गए। वह कुछ समझते उससे पहले खाते से आठ लाख रुपए निकल गए। इसी तरह जाटखेड़ी में ही गोल्डन सिटी (Golden City) में रहने वाले 60 वर्षीय राजेश गोयल (Rajesh Goyal) के खाते से लगभग चार लाख, 25 हजार 495 रुपए निकल गए। उनकी पिपलानी (Piplani) थाना क्षेत्र स्थित जेके रोड पर आरके क्यू प्रिंट प्रायवेट लिमिटेड (RK Q-Print Private Limited) नाम की कंपनी हैं। वे 17 सितंबर को शेखर अस्पताल (Shekhar Hospital) में डॉक्टर शेखर (Dr Shekhar) से इलाज के लिए संपर्क कर रहे थे। इसी दौरान एक हेल्पलाइन नंबर पर उन्होंने कॉल किया तो उनसे जानकारी मांगते हुए पांच रुपए जमा कराए गए। ऐसा करने के बाद यह रकम निकल गई। वहीं जल संसाधन विभाग Water Resources Department में Sub-Divisional Officer 58 वर्षीय अशोक कुमार वर्मा (Ashok Kumar Verma) जालसाजी के शिकार हो गए। वे रुचि लाइफ स्कैप कॉलोनी (Ruchi Life Scape Colony) में रहते हैं। वे डिजीटल भुगतान कर रहे थे। तभी उनका मोबाइल काम नहीं कर रहा था। जिसके बाद उन्होंने शिवाजी नगर स्थित बैंक कर्मचारियों से मदद मांगी थी। इसके अलावा उनके पास किसी तरह की ओटीपी, पासवर्ड भी साझा नहीं किया गया। लेकिन, खाते से लगभग एक लाख 72 हजार रुपए निकल गए।
आरटीओ का चालान समझकर क्लिक करते खाता खाली
टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस ने कपड़ा कारोबारी 38 वर्षीय शशांक जैन(Shashank Jain) की शिकायत पर प्रकरण 809/26 दर्ज किया। वे न्यू मार्केट (New Market) में स्थित वर्धमान कुंज (Vardhman Kunj) में रहते हैं। उन्हें 20 अगस्त को मोबाइल (Mobile) के व्हाट्स एप पर बिजली बिल को अपडेट करने का संदेश था। इसके बाद कॉल करके 12 रुपए जमा करने के लिए कहा गया। ऐसा करते ही उनके खाते से 44928 रुपए की रकम निकल गई। कुछ रकम मुुंबई के एक शोरुम में की गई खरीददारी के बाद भुगतान किया गया है। कोलार (Kolar Road) रोड थाना पुलिस ने सर्वधर्म सी-सेक्टर निवासी यश पटेल (Yash Patel) की शिकायत पर खाते से 35 हजार रुपए निकलने के मामले में प्रकरण 612/26 दर्ज किया है। वहीं कजलीखेड़ा (Kalikheda) स्थित 31 वर्षीय ऋषि पाल (Rishi Pal) के मोबाइल पर आरटीओ (RTO) का एक चालान पहुंचा था। उसे ट्रैफिक पुलिस का समझकर लिंक पर क्लिक करते ही खाते से 77875 रुपए निकल गए। इसी तरह खजूरी सड़क (Khajuri Sadak) थाना पुलिस ने नंद किशोर कुमार (Nand Kishore Kumar) की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 372/26 दर्ज किया। बैरागढ़ कला में रहने वाले पीड़ित के खाते से 21 सितंबर को 28 हजार रुपए निकल गए थे।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।