Bhopal News: व्यापमं की तरफ से आयोजित परीक्षा देने के बावजूद मिल रही असफलताओं से तनाव में था, पुलिस को सुसाइड नोट मिला

भोपाल। डेल्टा होटल के कमरे में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। भेापाल (Bhopal News) शहर की बैरागढ़ थाना पुलिस को प्राथमिक जांच में जहर खाने की बात पता चली है। कमरे से एक पत्र भी मिला है जिससे मामला सुसाइड का पुलिस को प्रतीत हो रहा है। पुलिस का कहना है कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। जिसकी रिपोर्ट मिलने के बाद जांच के बिंदु तय किए जाएंगे।
भर्ती परीक्षा सेंटर का एडमिट कार्ड मिला
बैरागढ़ (Bairagarh) थाना पुलिस के अनुसार घटना संत हिरदाराम रेलवे स्टेशन (Sant Hirdaram Railway Station) के नजदीक डेल्टा होटल (Delta Hotel) में हुई। होटल के मैनेजर शुभम रजक (Shubham Rajak) ने 26 सितंबर की रात दस बजे कमरे के भीतर ठहरे व्यक्ति के नहीं खोलने की जानकारी दी थी। होटल में दिए दस्तावेजों से उसकी पहचान पवन बामनिया (Pawan Bamania) पिता शूर सिंह बामनिया उम्र 27 साल के रुप में हुई। वह उज्जैन (Ujjain) जिले का रहने वाला था। पिता शूर सिंह बामनिया (Shoor Singh Bamania) उज्जैन जिला पुलिस बल में एएसआई हैं। होटल के कमरे की जांच करने पर एक पत्र मिला। जिसमें पता चला कि वह प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल नहीं होने के कारण तनाव में चल रहा था। पवन बामनिया का व्यापमं की तरफ से वर्ग-2 के लिए भर्ती परीक्षा सेंटर का प्रवेश पत्र भी मिला। यह परीक्षा केंद्र बैरागढ़ में बनाया गया था। बैरागढ़ थाना पुलिस ने मर्ग 40/26 कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में पुलिस की तरफ से परिजनों को खबर दे दी गई है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।