Bhopal Murder News: समलैंगिक संबंध बनाने के बाद की थी हत्या

Share

Bhopal Murder News: एक महीना पूर्व चार दिन पुरानी लाश मिलने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Bhopal Murder News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। एक व्यक्ति के साथ समलैंगिक संबंध बनाने के बाद हत्या की गई थी। इस बात का खुलासा आरोपी ने किया है। यह घटना भोपाल (Bhopal Murder News) शहर के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र की है। उसको 23 जून की रात मिसरोद इलाके से दबोचा गया है। दरअसल, जिस व्यक्ति की मौत हुई थी उसका मोबाइल और पर्स उसके पास रखा था। पुलिस को लूटपाट का संदेह था।

पत्थर से सिर पर किया था वार

थाना प्रभारी सुनील कुमार दुबे (TI Sunil Kumar Dubey) ने बताया कि 24 मई को ब्रिज के नीचे पुलिया के पास एक व्यक्ति की लाश मिली थी। उसका शव करीब चार दिन पुराना था। शुरुआत में उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। उसकी तस्वीरें वायरल करने के बाद पहचान मंडीदीप निवासी के रुप में हुई। परिजनों ने उसका मोबाइल नंबर और पर्स नहीं मिलने के बारे में पुलिस को जानकारी दी थी। पुलिस ने मर्ग 14/26 कायम कर लिया था। इधर, एम्स अस्पताल की पीएम रिपोर्ट में चोट लगने से मौत होने की जानकारी सामने आई थी। इसी दौरान आरोपी अजय मियाना (Ajay Miyana) से उसका मोबाइल (Mobile) बरामद हो गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे समलैंगिक संबंध बनाने का शौक है। घटना वाले दिन मृतक पुलिया में बैठकर शराब पी रहा था। वह काफी नशे की हालत में था। उसे जबरिया वह पुलिया के नीचे ले गया। वहां उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य को तीन बार अंजाम दिया। वह नशे में होने के कारण संघर्ष भी नहीं कर सका। इसी दौरान उसने सिर पर पत्थर मार दिया था। जिसके बाद उसका मोबाइल और पर्स निकालकर अपनी मोपेड से फरार हो गया था। कटारा​ हिल्स थाना पुलिस ने आरोपी के बयानों के आधार पर हत्या का प्रकरण 184/26 दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ 2022 में अप्राकृतिक कृत्य करने का मुकदमा पहले से दर्ज है।

यह भी पढ़ें:   Live In Relationship: फर्स्ट नाइट लड़की को पता चला राज तो भोपाल भाग आई 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Murder News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!