Bhopal News: मारुति कार से बरामद हुआ 120 लीटर डीजल,मुनाफा लेकर बेचने का आरोप,जहां से माल आया वह जांच बिंदु से गायब

भोपाल। डीजल के अवैध भंडारण करने का मुकदमा भेापाल शहर की ऐशबाग थाना पुलिस ने दर्ज किया है। आरोपी के कब्जे से 120 लीटर डीजल मिला है। यह मारुति कार के भीतर कुप्पियों में भरा था।
आरोपी डीजल को महंगे दामों में बेचता था
ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ अत्यावश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अवैध भंडारण का मामला बताया गया है। हालांकि पुलिस अपनी जांच में अभी यह साफ नहीं कर सकी है कि आरोपी ने उक्त भारी मात्रा में किस व्यक्ति से डीजल (Diseal) लिया था। आरोपी को प्रभात चौराहे के पास से दबोचा गया। कार (Car) एमपी-04-सीएफ-1529 खडी थी। जिसके भीतर फराज खान पिता अयाज खान उम्र 41 साल मिला। वह जवाहर कॉलोनी (Jawahar Colony) में रहता है। आरोपी फराज खान (Faraz Khan) ने पुलिस को देखकर भागने की भी कोशिश की थी। आरोपी डीजल को महंगे दामों में बेचने के लिए अपने पास रखा हुआ था। दरअसल, भारी वाहनों में डीजल देने की सीमा तय करने के बाद कई व्यवसायिक वाहन अवैध तरीके से डीजल खरीदने का काम कर रहे हैं। ऐशबाग थाना पुलिस ने प्रकरण 263/26 दर्ज कर लिया है। आरोपी जिस जगह पर कार लेकर खड़ा था उस रुट से यात्री बसों के अलावा भारी वाहनों का रात 11 बजे के बाद आवागमन होता है
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।