Bhopal GRP News: सोने-चांदी के जेवरात से भरा पर्स चोरी

Share

Bhopal GRP News: पैसेंजर ट्रेन के जनरल कोच के भीतर चढ़ने से पहले स्टेशन पर हुई वारदात

Bhopal GRP News
भोपाल जीआरपी थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। सोने-चांदी के जेवरात से भरा पर्स चोरी चला गया। वारदात सीहोर रेलवे स्टेशन में स्थित प्लेटफार्म में हुई थी। चोरी का पता कोच के भीतर जाने के बाद महिला को लगा था। भोपाल जीआरपी (Bhopal GRP News) ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

लाल बटुए में रखे थे कीमती जेवर

भोपाल जीआरपी (Bhopal GRP) पुलिस के अनुसार पूजा तुरकेले पति हर्षिल कुमार तुरकेले उम्र 33 साल महाराष्ट्र (Maharashtra) के जलगांव जिले की रहने वाली हैं। वह परिवार के साथ महाकाल दर्शन करने आईं थीं। सीहोर रेलवे स्टेशन (Sehore Railway Station) पर पहुंची। परिवार ने उज्जैन (Ujjain) की टिकट ली। परिवार भोपाल दाहोद पैसेंजर (Bhopal-Dahod Passenger) के जनरल कोच में सवार हो गया। ट्रेन (Train) में काफी भीड़ थी। कोच के भीतर जाकर पूजा तुरकेले (Pooja Turkele) ने लेडीज पर्स के भीतर रखा लाल बटुआ गायब था। उसके भीतर सोने की चेन, दो मंगलसूत्र, सोने का दाना, बच्चे की चांदी की चेन नहीं थी। चोरी हुए सोने के जेवरात करीब साढ़े तीन तोला वजनी है। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत करीब दो लाख रुपए बताई है। भोपाल जीआरपी से पूर्व यह मामला उज्जैन जीआरपी (Ujjain GRP) के पास गया था। वहां से केस डायरी भोपाल वापस भेजी गई थी। चोरी की वारदात 12 जून को हुई थी। जिसमें अब पुलिस ने प्रकरण दर्ज करने का फैसला लिया।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   MP Corrupt Officer: ईओडब्ल्यू की टीम को देखकर पानी की टंकी में फेंक दी थी रकम

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal  News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!