Bhopal News: दुपट्टे से बने फंदे पर लटके मिले युवक और नाबालिग के शव

Share

Bhopal News: आत्महत्या से पहले ऑडियो रिकॉर्ड करके दोस्तों को भेजा,मोबाइल में नाबालिग के साथ कई तस्वीरें, प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की अटकलें

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। साई बोर्ड के पास एसबीआई कॉलोनी के एक मकान में दुपट्टे से फंदा लगाकर युवक और एक नाबालिग किशोरी का शव लटका मिला। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के हबीबगंज थाना क्षेत्र का है। इससे पहले आत्महत्या करने वाले नेपाली मूल के युवक ने अपने दोस्तों को ऑडियो मेसेज भेजा था। वह संदेहास्पद प्रतीत होने पर यह पूरा मामला उनके घर पहुंचने पर सामने आया। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।

चूहामार दवा भी मिली

हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार घटना 08 अक्टूबर की रात लगभग आठ बजे आर्यन थारु (Aryan Tharu) ने देखकर पुलिस को बताई थी। फंदे पर लटका शव 19 वर्षीय अमन गाह (Aman Gah) का था। वह ग्यारह नंबर के पास पिता तारा बहादुर (Tara Bahadur) के साथ चायनीज का ठेला लगाता था। वह नेपाल (Nepal) के अर्गाखाची जिले का रहने वाला था। नेपाल में परिवार में मौत होने पर उसके माता—पिता वहां गए हुए थे। दूसरा शव 16 वर्षीय नाबालिग का है। वह घटना स्थल से एक किलोमीटर दूर मल्टी में रहती है। उसके पिता एक कपड़े की दुकान में काम करते हैं। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि अमन गाह की मां हिमा गाह (Hima Gah) ने तारा बहादुर से शादी की है। लेकिन, अमन उनके पहले पति की संतान है। थाना प्रभारी संजीव चौकसे (TI Sanjeev Chauksey) ने बताया कि अभी आत्महत्या को लेकर कोई ठोस वजह पता नहीं चली है। जिस मकान में घटना हुई वहां रहने वाले दूसरे किराएदार ने बाहर से वीडियो (Video) बनाया है। नाबालिग के परिजन भी सदमे में होने के कारण बयान दर्ज नहीं किए गए हैं। शव पीएम के लिए भेज दिया गया है। हबीबगंज थाना पुलिस ने मर्ग 65—66/26 कायम कर लिया है। अभी अमन का शव पीएम के लिए सुरक्षित रखा गया है। उसके माता—पिता नेपाल से आने के बाद उसका पीएम कराया जाएगा। इधर, पुलिस को जांच के दौरान गर्भवस्था परीक्षण करने वाली किट इंस्टाग्राम में पोस्ट मिली है। पुलिस ने जांच के लिए जो मोबाइल (Mobile) जब्त किया है उसमें नाबालिग के साथ कई तस्वीरें भी मिली है। नाबालिग कक्षा दसवीं की छात्रा है। उसके साथ एक साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए पहचान हुई थी। नेपाली युवक के दोस्तों ने ऑडियो (Audio) सुनाया है जिसमें लव यू मेरे भाई तूने आज तक जो किया मेरे लिए वह बहुत कुछ किया तेरा अहसान मेरे ऊपर रहेगा, जा रहा हूं अलविदा बोलते हुए सुनाई दे रहा है। मौके से शराब की खाली बोतल के अलावा, चूहा मारने की दवा भी मिली है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News : बोलेरो से 20 पेटी अवैध शराब जब्त 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!