Bhopal Cyber Fraud: डॉक्टर समेत दो व्यक्तियों के साथ 42 लाख 35 हजार रुपए की जालसाजी

Share

Bhopal Cyber Fraud: मां-बेटे के खाते से निकली रकम की भनक भी नहीं लगी

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। जालसाजी के दो मामलों में सायबर जालसाजों ने तीन खातों से 42 लाख, 35 हजार रुपए से ज्यादा की रकम निकाल ली है। इन घटनाओं की प्राथमिक जांच भोपाल सायबर क्राइम (Bhopal Cyber Fraud) ने की थी। जिसके बाद इस संबंध में भोपाल शहर के कोलार रोड और कोहेफिजा थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। पीड़ितों में एक निजी कॉलेज के डॉक्टर और मां-बेटी हैं।

सोशल मीडिया के जरिए हुआ था परिचय

कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार डॉक्टर कृष्णानंद (Dr Krishnanand) के खाते से 32 लाख, 40 हजार रुपए निकले हैं। यह रकम उन्होंने अनु मारिया (Anu Mariya) नाम की महिला के कहने पर शेयर बाजार में लगाए थे। घटना 2025 में हुई थी। आरोपी से परिचय सोशल मीडिया के जरिए हुआ था। रकम निकालने की जब आई तो उनसे निवेश करने के लिए मजबूर किया जाता रहा। जिस कारण शक होने पर उन्होंने शिकायत दर्ज कराई थी। कोलार रोड थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। इधर, वर्णिता मिश्रा पिता शिव कुमार मिश्रा के खाते से सात लाख, 40 हजार रुपए और उनकी मां के खाते से 97 हजार रुपए निकल गए। परिवार कोहेफिजा (Kohefiza) स्थित इंद्र विहार कॉलोनी (Indra Vihar Colony) में रहता है। आरोपियों ने टेलीग्राम के जरिए लिंक भेजकर यह फर्जीवाड़ा किया है। कोहेफिजा थाना पुलिस ने वर्णिता मिश्रा (Varnita Mishra) की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों के मनी ट्रेल के जरिए लिंक का पता लगा रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: झाड़ियों में ले जाकर नाबालिग से बलात्कार

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!