Bhopal GRP News: जीआरपी पुलिस ने एक वारदात का किया खुलासा, पहले भी चार मामलों में हो चुका गिरफ्तार

भोपाल।ट्रेनों में झाड़ू लगाने की आड़ में चोरी करने वाले एक व्यक्ति को भोपाल जीआरपी (Bhopal GRP News) पुलिस ने दबोचा है। वह चार अन्य वारदातों में पहले गिरफ्तार हो चुका है। आरोपी के कब्जे से चोरी का मंगलसूत्र बरामद कर लिया गया है।
पहलेे भी चार मामलों में गिरफ्तार हो चुका है आरोपी
जीआरपी पुलिस (Bhopal GRP) के अनुसार रायपुर (Raipur) निवासी चित्ररेखा (Chitrarekha) रायपुर से निजामुद्दीन छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (Nizamuddin-Chhattisgarh Express) में सफर कर रहीं थीं। तभी सिरहाने के नीचे रखा पर्स (Purse) चोरी हो गया था। घटना 20 जुलाई को हुई थी। जिसमें एक दिन पूर्व ही पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। इसी प्रकरण की जांच में आरोपी संतोष उम्ने पिता लक्ष्मीकांत उम्ने उम्र 22 साल का पता चला। वह अयोध्या बायपास स्थित मुस्कान कॉलोनी (Muskan Colony) में रहता है। संतोष उम्ने (Santosh Umne) इससे पहले हनुमानगंज (Hanumanganj) थाने के अलावा भोपाल जीआरपी के चार मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चित्ररेखा का सोने का मंगलसूत्र बरामद कर लिया है। आरोपी से अन्य प्रकरणों को लेकर पूछताछ की जा रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।