Bhopal Fraud News: फूड उस्ताद रेस्टोरेंट संचालक को सस्ती क्रेटा बेचने के नाम पर फर्जीवाड़ा

Share

Bhopal Fraud News: कोर्ट में आवेदन देकर थाने से छुड़वाई तो सामने आई धोखाधड़ी, चार व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण, जांच के नाम पर थाने में दबी हुई फाइल अधिकारियों के सामने आई

Bhopal Fraud News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। रेस्टोरेंट चलाने वाले एक कारोबारी को सस्ती क्रेटा बेचने के नाम पर साढ़े छह लाख रुपए का फर्जीवाड़ा किया गया। यह मामला भेापाल (Bhopal Fraud News) शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में क्रेटा मालिक ने कोर्ट में वाहन के स्वामित्व के दावे प्रस्तुत करके उसे थाने से छुड़ा भी लिया। जिसके बाद पीड़ित कारोबारी ने पुलिस अधिकारियों से मिलकर पूरी कहानी बताई। जिसमें अब पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ गबन का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

थोड़े दिन के लिए मांगकर ले गया क्रेटा कार

गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार आकाश चंदेल (Akash Chandel) पिता हरिसिंह चंदेल उम्र 30 साल रचना टॉवर (Rachna Tower) में रहते हैं। वे मूलत: सीहोर (Sehore) जिले के बुदनी (Budni) के रहने वाले हैं। यहां गौतम नगर (Gautam Nagar)  में वे फूड उस्ताद (Food Ustad) नाम से रेस्टोरेंट (Restaurant) का संचालन करते हैं। उनके परिचित जैदन खान (Jaidan Khan) जो पहले रचना टॉवर में रहते थे उन्होंने सस्ती क्रेटा कार (Creta Car) एमपी-07-जेडएम-2662 बिकने की जानकारी दी थी। जैद के जरिए वह सैयद जाकिर, गौरव रघुवंशी से मिले। तीनों व्यक्तियों ने भिंड (Bhind) में रहने वाले हरिशंकर कुशवाह (Hari Shankar Kushwah) की क्रेटा कार साढ़े छह लाख रुपए में बिकने की जानकारी दी थी। आरोपियों का कहना था कि हरिशंकर कुशवाह को पैसों की आवश्यकता है। जैद खान और सैयद जाकिर (Syed Zaqir) ने एग्रीमेंट बनाकर सौदा तय कर दिया। आकाश चंदेल ने तीन लाख रुपए गौरव रघुवंशी के खाते में दिए। एक लाख रुपए हरिशंकर कुशवाह को नकद दिए गए थे। यह लेन-देन 20 अगस्त, 2025 को हुआ था। बाकी रकम वाहन ट्रांसफर कराने पर देना तय हुआ था। इसके बाद सितंबर, 2025 में आरोपी हरिशंकर कुशवाह कार थोड़े दिन के लिए मांगकर ले गया। इसके बाद वह लौटाने से इंकार करने लगा। इस संबंध में शिकायत हुई तो पुलिस ने कार्रवाई करके कार को जब्त कर लिया। जिसको हरिशंकर कुशवाह ने अपनी बताकर कोर्ट से छुड़वा लिया। इस मामले की शिकायत जनवरी, 2026 में पुलिस अधिकारियों से की गई थी। मामले को दबाकर रखा गया था। पुरानी नस्तियां निकाली गई तो यह मामला अधिकारियों के सामने फिर आया। जिसमें फटकार के बाद 03 अगस्त को पुलिस ने गबन और जालसाजी का प्रकरण 686/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: वृद्ध के सिर पर फर्शी मारकर किया हमला

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Fraud News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!