Bhopal Murder News: रातीबड़ क्षेत्र में पुलिस से झूमाझटकी के बाद शार्ट एनकाउंटर,शाम साढ़े चार बजे पुलिस के अधिकारी करेंगें खुलासा,पूछताछ के लिए पांच दिन की रिमांड मांगेगी पुलिस

भोपाल। सूरज नगर स्थित 1982 बैच के रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या करके फरार चल रहे नौकर वरूण कुमार को उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से गिरफ्तार कर लिया गया। यह घटना भोपाल (Bhopal Murder News) शहर के रातीबड़ (Ratibarh) थाना क्षेत्र में हुई थी। उसे जब घटना स्थल की जांच और तस्दीक के लिए 03 नवंबर की सुबह लगभग साढ़े चार बजे ले जाया जा रहा था तब वह पुलिस से झूमाझटकी करने लगा। जिस कारण उसे शार्ट एनकाउंटर के बाद फिर दबोचा गया। पुलिस ने इस मामले में एक नया प्रकरण उसके खिलाफ रातीबड़ थाने में दर्ज किया गया है।
हमीदिया अस्पताल में कराया गया भर्ती
पुलिस सूत्रों के अनुसार शार्ट एनकाउंटर में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसको राकेश अग्रवाल (Retired IAS Rakesh Agrawal) हत्याकांड में गिरफ्तारी और पूछताछ के लिए पांच दिन की रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है। उसे भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में भर्ती कराया गया है। सारा घटनाक्रम और हत्याकांड के पीछे अनसुलझे सवालों को लेकर भोपाल पुलिस की तरफ से 03 नवंबर की शाम साढ़े चार बजे पुलिस की तरफ से खुलासा किया जाएगा। आरोपी ने 29—30 सितंबर की दरमियानी रात राकेश अग्रवाल की घर के भीतर चाकू (Knife) से गला रेंतकर हत्या कर दी थी। उसे देखरेख के लिए बागमुगालिया स्थित वर्मा होम केयर एजेंसी (Verma Home Care Agency) तीसे न दिन पहले ही नौकरी में रखा गया था। आरोपी मूलत: ग्वालियर (Gwalior) जिले का रहने वाला है जो कि पंजाब (Punjab) के पटियाला (Patiala) में रहने वाली बहन के पते पर अपने चरित्र सत्यापन को बनाकर नौकरी पर लगा था।
पूरा परिवार रडार पर था
वरुण कुमार (Varun Kumar) हत्याकांड के बाद रिटायर्ड आईएएस के घर से सामान और मोबाइल (Mobile) भी ले गया था। मोबाइल को उसने बंद कर दिया था। वह 30 सितंबर की सुबह बीना जंक्शन में खुला था। इसके बाद उसकी अगली लोकेशन आगरा (Agra) में ही मिली थी। आगरा में पुलिस ने उसे चप्पे—चप्पे पर तलाशा था। घटना को लेकर एमपी आईएएस एसोसिएशन की तरफ से नाराजगी जताई गई थी। जिसके बाद पुलिस मुख्यालय ने विशेष जांच दल बनाया था। इस दल का नेतृत्व पुलिस मुख्यालय में एएसपी उमेश तिवारी (ASP Umesh Tiwari) को सौंपा गया था। इसके अलावा एसीपी अंकिता खातरकर (ACP Ankita Khatarkar) की अगुवाई में एक टीम पहले ही जांच कर रही थी। इसमें क्राइम ब्रांच (Crime Branch) के अलावा टीटी नगर (TT Nagar) , रातीबड़ (Ratibarh) , जहांगीराबाद (Jahangirabad) और ऐशबाग (Aishbag) थाने के कई अधिकारी शामिल थे। जांच के दौरान आरोपी वरुण कुमार के सारे परिवार पर विशेष चौकसी बरती थी। वह अलग—अलग नंबर से उनसे संपर्क कर रहा था। उसी संपर्क करने के दौरान पुलिस उस ठिकाने पर जाकर उसे दबोचने का प्रयास कर रही थी।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।