Bhopal Missing News: न्यायिक क्षेत्र का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दो महीने से लापता

Share

Bhopal Missing News: जिला एवं सत्र न्यायाधीश से भेंट करके पत्नी और परिजनों ने मांगी मदद,घर की तलाशी में डायरी के भीतर मिला आत्महत्या की बात वाला पत्र

Bhopal Missing News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। जिला न्यायालय में पदस्थ एक प्यून पिछले दो महीनों से लापता है। उसके लापता होने के मामले में जांच भोपाल (Bhopal Missing News)  शहर की कमला नगर थाना पुलिस कर रही है। पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह किराए के मकान में रहते थे। परिजन दो दिन पूर्व उसका कमरा खाली करने पहुंचे और सफाई में उन्हें एक डायरी मिली है। उसमें लिखी बातें सामने आने के बाद परिजनों ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार श्रीवास्तव से मुलाकात करके मदद मांगी हैं।

डायरी में किया आत्महत्या करने का जिक्र

जानकारी के अनुसार कमला नगर (Kamla Nagar) थाना क्षेत्र में स्थित नया बसेरा में गणेश कुमार (Ganesh Kumar) के मकान में किराए से 50 वर्षीय कैलाश चंद्र साहू (Kailash Chandra Sahu) रहते हैं। वे जिला न्यायालय (District Court) में प्यून के पद पर हैं और हबीबगंज (Habibganj) में स्थित न्यायिक सेवा के एक अधिकारी के निज आवास में कार्य करते थे। वे पिछले दो दशक से शासकीय सेवा में कार्य कर रहे थे। उन्होंने दो विवाह किए थे। पहली पत्नी से दो बच्चे है जिनसे तलाक हो गया है। जबकि दूसरी पत्नी ललिता साहू (Lalita Sahu) से शादी के बाद दो बच्चे हुए हैं। वे 23 सितंबर से लापता है। उनकी पत्नी सिवनी जिले में रहती है। काफी दिनों तक फोन नहीं उठाया तो वह उन्हें तलाशने घर पहुंची थी। एक महीने तक परिजन अपने स्तर पर ही रिश्तेदारों और आसपास तलाशते रहे। इसके बाद परिवार ने कमला नगर थाने में शिकायत दर्ज कराना चाहा तो उन्हें टीटी नगर फिर वहां से हबीबगंज के बाद एमपी नगर थाने चक्कर काटना पड़े। काफी प्रयासों के बाद लापता होने के संबंध में कमला नगर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। इधर, वे जिस मकान में रहते थे उसे खाली करने के लिए मालिक ने बोला। उसकी सफाई करते वक्त परिवार को एक डायरी मिली है। उसमें न्यायिक सेवा से जुड़े एक व्यक्ति और उनके रिश्तेदार का नाम लिखा हुआ है। डायरी में आत्महत्या करने की बात लिखी हुई है। वहीं पुलिस को एक ऑडियो (Audio) भी सौंपा गया है जिसमें वह नाम लेकर आत्महत्या करने की बात बोल रहे हैं। घटना को लेकर परेशान परिवार ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश को आवेदन करके हस्तक्षेप की मांग की है। इस संबंध में कमला नगर थाना प्रभारी निरुपा पांडे (TI Nirupa Pandey) की तरफ से आधिकारिक प्रतिक्रिया के लिए संपर्क किया तो फोन ही नहीं उठाया गया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: इंजीनियर ने अवसाद में आकर लगाई फांसी

यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Missing News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!