Bhopal News: पहले बिजनेस में बना पार्टनर फिर दांपत्य साझेदारी का झांसा दिया

Share

Bhopal News: दिवंगत पत्रकार की पत्नी के साथ शोषण, तलाकशुदा मुस्लिम महिला भी ज्यादती की शिकार हुई

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान दो शादीशुदा महिलाओं के साथ रेप के मामले थाने पहुंचे हैं। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहपुरा और ऐशबाग थाना क्षेत्र की है। जिसमें एक मामले की पीड़िता दिवंगत पत्रकार की पत्नी है। जिनकी सड़क हादसे में मौत हो गई थी। आरोपी ने पहले होटल कारोबार में पार्टनर बनकर करीबी बनाई। इसके बाद उसके दांपत्य जीवन में साझेदारी का झांसा देकर होटल में ज्यादती करता रहा।

शादी का झांसा देकर करता रहा ज्यादती

शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस के अनुसार महिला आवेदक की उम्र 49 साल है। उनके पति का 2011 में हुए एक सड़क हादसे निधन हो चुका है। इसके बाद वह अपनी मां के साथ दो बच्चों को लेकर रहने लगी थी। उसकी अक्टूबर 2024 में अभिषेक से पहचान हुई। फिर फेसबुक और व्हाट्स एप के जरिए बातचीत होने लगी। इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता से होटल (Hotel) लीज में लिया था। जिसको संभालने की जिम्मेदारी उसके ही पास थी। इस कारण दोनों की बातचीत अक्सर होने लगी थी। बातचीत करते हुए दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। आरोपी अभिषेक का कहना था कि उसकी पत्नी ने उसे छोड़ दिया है। इसलिए वह भी अकेला है। आरोपी ने शादी का वादा करके दिसंबर 2025 में उसके साथ ज्यादती की थी। आखिरी बार यही झांसा देकर अप्रैल 2026 में उसके साथ ज्यादती की गई। महिला ने शादी के लिए बोला तो उसने इनकार कर दिया। उसने गाली-गलौज करके मारपीट भी उसके साथ की थी। शाहपुरा थाना पुलिस ने ज्यादती का प्रकरण 693/26  दर्ज कर लिया है। इधर, ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस ने मुस्लिम महिला की शिकायत पर ज्यादती का प्रकरण 481/26 दर्ज किया है। पीड़िता के पहले पति की मौत हो चुकी है, जबकि दूसरे पति से करीब आठ साल पहले तलाक हो गया था। उसी वक्त कानूनी मदद के लिए उसकी पहचान रिश्तेदार से हुई थी। उसका घर आना-जाना था। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। करीब चार साल पहले युवक ने महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। भरोसा करके दोनों लिव इन में भी रहने लगे। इस दौरान उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध उसने बनाए। यह सिलसिला लगभग चार साल तक चलता रहा। अब उसने शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद महिला ने ऐशबाग थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: श्रमिक की मौत, पीठे से ले गया था ठेकेदार

यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!