Bhopal News: लक्ष्मी हॉट बेकर्स के कारखाने में चोरी

Share

Bhopal News: तलरेजा बंधुओं की कंपनी बनाती हैं बिस्कुट और कुकीज, गल्ले से भारी नकदी निकालते हुए दिख रहा है नकाबपोश

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। लक्ष्मी हॉट बेकर्स (Laxmi Hot Bakers) के कारखाने में सेंध लगाकर भारी मात्रा में नकदी चोर बटोर ले गया। वारदात करने वाला बदमाश नकाबपोश था जो सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है। यह कंपनी भोपाल (Bhopal News) शहर के इंडस्ट्रीयल एरिया में स्थित एफ सेक्टर में बिस्कुट और कुकीज बनाने का काम करती हैं। मामले की जांच कर रही भोपाल शहर की अशोका गार्डन थाना पुलिस को भूसे के ढ़ेर में से सुई तलाशना है। दरअसल, कारखाने में 150 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। पुलिस को इन्हीं में से किसी एक व्यक्ति पर संदेह हैं।

कैमरे में कैद हुआ संदिग्ध नकाबपोश

अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस ने घटनाक्रम को लेकर कंपनी के एचआर हेड युसूफ हुसैन (Yusuf Hussain)  पिता अली हुसैन उम्र 35 साल की शिकायत पर प्रकरण 713/26  दर्ज कर लिया है। वे कोहेफिजा (Kohefiza) स्थित आदित्य एवेन्यू (Aditya Avenue) में रहते हैं। उन्हें चोरी होने के संबंध में जानकारी कारखाने के डायरेक्टर भरत तलरेजा (Bharat Talreja) से मिली थी। वे 17 नवंबर को एकाउंट सेक्शन में आए और गल्ले में रखी नकदी तीन लाख, 83 हजार रुपए निकालना चाहा तो वह गायब थी। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखा तो 16-17 नवंबर की रात सवा दो बजे एक नकाबपोश नकदी ले जाते दिखाई दिया। नकदी उठाने से पूर्व उसने वहां रखे मोबाइल (Mobile) को भी खोला था। इसलिए पुलिस को शंका है कि वारदात करने आया कर्मचारी का जानकार है। इसलिए पुलिस ने युसुफ हुसैन से कार्यरत और निकाले गए कर्मचारियों की सूची मांग ली है। इधर, अशोका गार्डन पुलिस ने ही वर्धमान ग्रीन पार्क कॉलोनी (Green Park Colony) निवासी 36 वर्षीय मोहम्मद जुबेर अंसारी (Mohammed Zuber Ansari) की शिकायत पर चोरी का मामला 711/26 दर्ज किया। वे बच्चों को कोचिंग पढ़ाने का काम करते हैं। मकान में पानी की मोटर (Motor) चोरी गई है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: एजेंट से लूट की कोशिश

गाड़ी बेचने आया दोस्त, दो लाख लेकर गायब

चोरी की दूसरी वारदात कमला (Kamla Nagar) नगर थाना क्षेत्र के आराधना नगर (Aradhna Nagar) इलाके में हुई है। यहां रहने वाले कारोबारी श्रीराम विशाल तिवारी (Shriram Vishal Tiwari) ने पुलिस को बताया कि 2 नवंबर को उनका परिचित सुंदर चौरसिया गाड़ी बेचने का प्रस्ताव लेकर उनके पास आया था। दोनों के बीच सौदा तय हो गया, लेकिन उसने न तो गाड़ी दी और न ही रकम लौटाई। आरोप है कि इसी दौरान वह घर में रखे दो लाख रुपये भी चोरी कर ले गया। व्यापारी की शिकायत और आवेदन की जांच के बाद पुलिस ने मामला 562/26 दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी फिलहाल नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Honey Trap
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!