Bhopal News: स्कूल में करंट लगने से महिला की मौत

Share

Bhopal News: बेहोश होकर गिरने की डॉक्टरों को दी गई थी जानकारी, निरीक्षण के बाद जांच रिपोर्ट बनाएगी पुलिस

Bhopal News
ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

भोपाल। प्रायवेट स्कूल में काम करने वाली एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की शाहपुरा थाना पुलिस कर रही है। स्कूल प्रबंधन ने बेसुध होकर गिरने की जानकारी डॉक्टरों को दी थी। जबकि चिकित्सक ने प्राथमिक परीक्षण के बाद उसे करंट लगने की जानकारी दी है। पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। जिसके बाद वह घटना स्थल पर जाकर निरीक्षण करेगी।

स्कूल में सफाई कर्मी थी महिला

शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस के अनुसार 55 वर्षीय रेखा बाई (Rekha Bai) शील पब्लिक स्कूल (Sheel Public School) में सफाई कर्मी थी। वह बारह नंबर बस स्टाप के नजदीक मल्टी में रहती थी। 26 अगस्त की शाम स्कूल की तरफ से परिजनों को बताया गया कि वह काम करते वक्त गिरकर बेसुध हो गई थी। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि उसके पति राम लाल की नौ महीने पूर्व ही बीमारी के कारण मौत हुई है। वह बेटे-बहू के साथ रहती थी। पुलिस ने स्कूल प्रबंधन से पत्राचार करने के अलावा बयान दर्ज करने के लिए नोटिस भेजने की तैयारी शुरु कर दी है। इधर, महिला का शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। शाहपुरा थाना पुलिस ने मर्ग 35/26 कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि स्कूल के अन्य कर्मचारियों के बयानों से मौत को लेकर ठोस वजह सामने आएगी।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!