Bhopal Honey Trap: कभी रश्मि तो कभी पूर्वी की बातों में आकर बेवकूफ बनते रहे रिटायर्ड ऑफिसर

Share

Bhopal Honey Trap: पवित्र रिश्ता से आया था पहला फोन भारतीय रेलवे के 70 वर्षीय अधिकारी को सुहागरात के लिए फिट बताकर शादी का झांसा देकर रकम ऐंठती रही युवती

Bhopal Honey Trap
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। भारतीय रेलवे से रिटायर्ड एक अधिकारी हनी ट्रैप हो गए। उन्हें एक युवती अलग—अलग नामों से फोन लगाकर शादी करने के लिए प्रस्ताव देकर लुटती रही। मोटी रकम गंवाने के बाद ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने पुलिस से मदद मांगी। घटना भोपाल (Bhopal Honey Trap) शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की है। उन्हें थाने ने भगा दिया और बोला कि 1930 पर कॉल करें। वहां से सायबर क्राइम के जरिए मामला थाने पहुंचा। पुलिस अभी भी प्रकरण को सायबर क्राइम मान रही है।

अलग—अलग युवतियों से झांसा दिलवाकर रूपए ऐंठे

अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित की उम्र लगभग 70 साल है जो कि अशोका गार्डन इलाके में ही रहते हैं। वे मुख्य टिकट निरीक्षक के पद से रिटायर्ड हुए हैं। उनके पास 24 जून को पवित्र रिश्ता (Pavitra Rishta) नाम के मैरिज ब्यूरो (Marriage Bureau) का बताकर संपर्क किया गया था। यह नंबर उन्हें फेसबुक प्रोफाइल से ही मिला था। इसके बाद पूर्वी ठाकुर (Purvi Thakur) नाम की युवती ने उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। उन्होंने बताया भी कि अब वे 70 साल के हो चुके हैं। लेकिन जालसाज पूर्वी ठाकुर ने उन्हें सुहागरात के लिए बहुत फीट बताया। उसने कुछ समय तक उनसे बातचीत की और कभी कुछ तो कभी दूसरी बातों का झांसा देकर छोटी—छोटी रकम ऐंठती रही। इसके बाद उनसे रश्मि पटेल (Rashmi Patel) नाम की युवती ने पवित्र रिश्ता के जरिए नंबर मिलने का हवाला देकर चटकारेदार बातचीत करती रही। वह भी झांसा देकर वृद्ध अधिकारी से पैसा ऐंठती रही। जून से शुरु हुआ सिलसिला 14 नवंबर तक जारी रहा। इस दौरान वे एक लाख 28 हजार रुपए का भुगतान कर चुके थे। उन्हें फर्जीवाड़े का अहसास हुआ तो वे थाने पहुंचे। अशोका गार्डन थाना पुलिस ने अब जालसाजी का प्रकरण 710/26 दर्ज कर लिया है और आरोपी युवतियों के बारे में जानकारी जुटाने का काम शुरु कर दिया है।

यह भी पढ़ें:   Khandwa Road Accident:  दूल्हा समेत छह की मौत, ट्रैक्टर पलटने से गई जान

यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Honey Trap
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!