MP Cop News: वर्दी का रौब पड़ा भारी, डीजीपी की नाराजगी से हिला महकमा

Share

MP Cop News: होटल के कमरे में धमकी का खेल, मुख्यालय से चली निलंबन की रेल,अनुशासन की डोर खींची तो वर्दीधारियों की कुर्सी हिली

MP Cop News
एआई की सहायता से निर्मित सांकेतिक चित्र।

सिवनी/भोपाल। सिवनी से जुड़े होटल के वायरल वीडियो ने पुलिस मुख्यालय (MP Cop News) तक हड़कंप मचा दिया। वीडियो सामने आते ही मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा और मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद कार्रवाई की रफ्तार तेज हो गई। डीजीपी कैलाश मकवाणा   ने इस पूरे प्रकरण को बेहद गंभीरता से लिया। उनकी नाराजगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जांच की प्रतीक्षा किए बिना ही जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर गाज गिरा दी गई।

वर्दी में अनुशासनहीनता स्वीकार्य नहीं

डीजीपी ने स्पष्ट संदेश दिया कि पुलिस की वर्दी में अनुशासनहीनता एवं कदाचार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। पुलिस बल में अनुशासन, जवाबदेही और कर्तव्यनिष्ठा सर्वोपरि है। जो भी वर्दी की मर्यादा को तोड़ेगा, उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। मकवाणा की इस सख्ती को महकमे में जीरो टॉलरेंस की नीति का सबसे सख्त उदाहरण माना जा रहा है। डीजीपी कैलाश मकवाणा (DGP Kailash Makwana) ने साफ किया कि वर्दी जनता की सेवा के लिए है, डराने के लिए नहीं। वर्दी पहनकर किसी नागरिक को धमकाना, उसके सम्मान को ठेस पहुंचाना और कानून का भय दिखाना पूरी तरह अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी का व्यवहार ही उसकी पहचान है। यदि व्यवहार ही मर्यादा से बाहर हो जाए तो वर्दी का सम्मान भी खत्म हो जाता है। इसी सोच के चलते उन्होंने इस प्रकरण में त्वरित और कठोर रुख अपनाया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कृषि विभाग के रिटायर्ड अफसर का घर चोरों ने कर दिया पूरा साफ

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो ने मचाया हंगामा

वायरल वीडियो (Video) में कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा होटल(Hotel)  के कमरे में मौजूद महिला एवं पुरुष से आपत्तिजनक एवं अनुचित तरीके से बातचीत करने तथा उनके सामान में मादक पदार्थ रखने की धमकी दिए जाने संबंधी तथ्य प्रदर्शित हो रहे थे। वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया तेज हो गई। आम लोगों ने वर्दी के दुरुपयोग पर सवाल उठाए। जनता के भरोसे को ठेस पहुंचाने वाली इस घटना ने पुलिस की छवि को भी गहरा नुकसान पहुंचाया।

इन्हें किया गया निलंबित

MP Cop News
सांकेतिक तस्वीर

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सिवनी (Seoni) में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा (Additional SP Deepak Mishra), एसडीओपी चंचलेश मरकाम (SDOP Chanchlesh Markam), थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश तिवारी (TI Satish Tiwari), प्रधान आरक्षक नवीन तिवारी (HC Naveen Tiwari), आरक्षक चालक कृष्णा परते (Krishna Parte) तथा विशेष सशस्त्र बल की वाहिनी में पदस्थ आरक्षक सलमान खान (Constable Salman Khan) को निलंबित किया गया है। निलंबन की यह कार्रवाई इस बात का संकेत है कि पद कितना भी बड़ा क्यों न हो, अनुशासन से ऊपर कोई नहीं है।

जांच करने टीम पहुंची होटल

संपूर्ण प्रकरण की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच के लिए छिंदवाड़ा (Chindwara) रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक को निर्देशित किया गया है। उन्हें जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जांच में यह भी देखा जाएगा कि वीडियो में दिखाई गई घटना के पीछे क्या परिस्थितियां थीं, किसके निर्देश पर पुलिस टीम होटल पहुंची और धमकी वाली बातचीत किस स्तर पर हुई।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: फुटपाथ पर मिली लाश

अनुशासन से समझौता नहीं किया जाएगा

मध्यप्रदेश पुलिस अनुशासन, जवाबदेही एवं पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्ध है। पुलिसकर्मियों द्वारा अनुचित आचरण एवं कदाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। मुख्यालय का मानना है कि इस कार्रवाई से पूरे बल में स्पष्ट संदेश जाएगा कि अनुशासन से समझौता करने वालों के लिए महकमे में कोई स्थान नहीं है। सिवनी की इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि वर्दी का रौब कब सेवा में बदलता है और कब डर में। डीजीपी की नाराजगी ने फिलहाल इस सवाल का जवाब कार्रवाई से दिया है। अब सबकी नजर जांच प्रतिवेदन पर टिकी है। जांच के बाद ही यह तय होगा कि इस प्रकरण में आगे किस पर कितनी सख्त कार्रवाई होती है।

यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!