Bhopal Court News: छेड़छाड़ मामले के आरोपी को एक साल की सजा

Share

Bhopal Court News: रातीबड़ थाने में आठ साल पहले दर्ज हुआ था मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। कोर्ट ने रातीबड़ थाने (Ratibarh) में दर्ज छेड़छाड़ के एक मामले में फैसला सुनाया है। निर्णय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी आरती आदित्य बांदिल की कोर्ट (Bhopal Court News) ने लिया। आरोपी को एक साल की सजा के अलावा अर्थदंड का आदेश दिया गया है।

गलत इरादे से महिला का पकड़ा हाथ

छेड़छाड़ की यह घटना मई, 2018 में अग्रवाल धर्मकांटा में हुई थी। आरोपी रवि सूर्यवंशी (Ravi Suryavanshi) है जिसने शादीशुदा महिला का बुरी नीयत से हाथ पकड़ लिया था। शोर मचाने पर पति मौके पर पहुंचा तो उससे धक्कामुक्की करके भाग गया था। आरोपी को छेड़छाड़ की धारा में एक साल की सजा के साथ एक हजार रुपए जुर्माने का आदेश जारी किया गया। उक्त आदेश के संबंध में जिला लोक अभियोजन अधिकारी शारदा शाक्या की तरफ से तर्क न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए गए थे।

यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Court News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: डिवाइडर से टकराई बूलेट, चालक की मौत
Don`t copy text!