Bhopal Digital Arrest: आधा दर्जन पीड़ितों के खाते से निकली सौलह लाख, 35 हजार रुपए से ज्यादा की मोटी रकम

भोपाल। राजधानी में सायबर फ्रॉड के आतंक से हर नागरिक को दहशत में डाल रखा है। उसमें ईडी, एटीएस और सीबीआई अफसर का भय दिखाकर पैसा ऐंठना भी शामिल है। अमूमन बिजली, गैस और मोबाइल कंपनी का कर्मचारी बनकर पैसा ठगा जाता है। भोपाल शहर में इसी कड़ी में सीबीआई अधिकारी बनकर दस लाख रुपए की मोटी रकम ऐंठने का मामला सामने आया है। इतने संगीन मामले में भी भोपाल (Bhopal Digital Arrest) शहर की अयोध्या नगर थाना पुलिस की संवेदनशीलता बयां होती है। थाना पुलिस ने सिर्फ तीन लाइन का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि यह डायरी सायबर क्राइम से आई है। पीड़ित के पास अभी जाना बाकी है। इधर, पांच अन्य व्यक्ति भी सायबर फ्रॉड के शिकार हुए हैं। सभी पीड़ितों से 16 लाख, 35 हजार, 382 रुपए की मोटी रकम जालसाजों ने ऐंठ ली है।
योनो एप को दोबारा इंस्टॉल करते समय हुए शिकार
कोतवाली (Kotwali) थाना पुलिस ने ठाकुरदास वालेचा (Thakurdas Valecha) पिता स्वर्गीय प्रीतम दास वालेचा उम्र 71 साल की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 322/26 दर्ज किया। वे बैरागढ़ थाना क्षेत्र स्थित पुराना सेवा सदन (Sewa Sadan) के पास रहते हैं। फिलहाल काजीपुरा लाल मस्जिद के पास रहते हैं। उनकी अम्बिका गोल्ड हाऊस (Ambika Gold House) नाम से आभूषणों की दुकान हैं। ठाकुरदास वालेचा 23 नवंबर को तकनीकी चूक के कारण बंद हो चुके योनो एप (YONO App) को दोबारा इंस्टॉल कर रहे थे। तभी उनके पास एक व्यक्ति ने फोन लगाया। उन्हें मदद के बहाने एक लिंक को क्लिक करने के लिए बोला। उसकी बातचीत की गतिविधि संदिग्ध हुई तो उन्होंने फोन काट दिया। इसके बाद उनके एयू स्मॉल फायनेंस बैंक (AU Small Finance Bank) खाते से 99070 रुपए निकल गए। अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) थना पुलिस ने शशि वाल गगराडे (Shashi Wal Gagrade) की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 589/26 दर्ज किया है। उनके पास सीबीआई (CBI) का अधिकारी बनकर जालसाजों ने फोन लगाया था। आरोपियों ने उन्हें डिजीटल अरेस्ट (Digital Arrest) किया था। आरोपियों ने उनकी बेटी-दामाद को जेल में डालने से बचाना चाहते हो तो उन्हें रकम देना होगी। आरोपियों ने कई किस्त में दस लाख रुपए की मोटी रकम ऐंठ ली। हालांकि पुलिस की तरफ से पीड़ित के विस्तृत बयान दर्ज नहीं किए गए। मामले की जांच भोपाल सायबर क्राइम (Bhopal Cyber Crime) कर रही है। थाना प्रभारी महेश लिल्हारे (TI Mahesh Lilhare) सवाल जवाब से बचने के लिए फोन ही नहीं उठाया। अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस ने नीलेश चौकसे (Nilesh Chauksey) पिता केएल चौकसे की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 726/26 दर्ज किया। वे न्यू अशोका गार्डन में रहते हैं। उन्होंने गुगल क्रोम में जाकर डॉक्टर का नंबर खोजा था। जिसमें कॉल करने के बाद उन्हें परामर्श के लिए पंजीकृत होने एक लिंक भेजी। उसमें क्लिक करने के बाद उनके खाते से 19 किस्त में एक लाख रुपए की रकम निकल गई। यह रकम निकालने के लिए बकायदा जालसाजों ने बैंक खाते का यूपीआई खाता बनाया था। हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस ने राहुल सिंह सेंगर (Rahul Singh Sengar) पिता स्वर्गीय गजराज सिंह सेंगर उम्र 39 साल की शिकायत पर प्रकरण 823/26 दर्ज किया। वे रविशंकर नगर (Ravishankar Nagar) बोर्ड कॉलोनी में रहते हैं। बैंक खाते से डेढ़ लाख रुपए की मोटी रकम निकली है। राहुल सिंह सेंगर ने पुलिस को बताया कि यह रकम उनके भाई शुभम सिंह सेंगर (Shubham Singh Sengar) की है जो कि मूक-बधिर हैं। पिपलानी (Piplani) पुलिस ने विष्णु प्रसाद मरकाम (Vishnu Prasad Markam) पिता स्वर्गीय बंशीलाल मरकाम उम्र 55 साल की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 1232/26 दर्ज किया। वे सिद्धार्थ लेक सिटी (Siddarth Lake City) आनंद नगर में रहते हैं। उनके आईसीआईसीआई और एचडीएफसी बैंक से संबंद्ध फोनपे के दो खाते हैं। उन्होंने एक वित्तीय सहायत करने वाली लिंक के जरिए एक ग्रुप से जुड़ गए थे। उन्हें मनीष गुप्ता (Manish Gupta) ने मीनाल में स्थित कार्यालय में जाकर संपर्क करने के लिए बोला। यहां उन्हें डॉक्टर संजीव मिले। उन्होंने एक एप डाउनलोड कराया था। उन्होंने दो बार 198 रुपए का भुगतान किया था। इसके बाद उन्होंने 23 नवंबर को बैंक खाते में बकाया मालूम किया तो पता चला कि उनके खाते से एक लाख 78 हजार रुपए से ज्यादा की रकम निकल गई। पुलिस मीनाल (Minal) में स्थित उस दफ्तर में पहुंची तो वहां कोई नहीं मिला। रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस ने एक लाख, आठ हजार तीन सौ रुपए निकलने के मामले में जालसाजी का प्रकरण 631/26 दर्ज किया है। शिकायत थाने में निकुंज पाटीदार (Nikunj Patidar) पिता राजेश पाटीदार उम्र 23 साल ने दर्ज कराई है। वे बरखेड़ा नाथू में रहते हैं। वे सांची डेयरी (Sanchi Dairy) चलाने का काम करते हैं। उनका मोबाइल अचानक अपडेट होने लगा था। जिसके बाद रकम निकल गई।
यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।