Bhopal News: आईईएस कॉलेज के छात्र की गर्लफ्रेंड से बातचीत करते वीडियो बनाकर फैकल्टी को भेजी

Share

Bhopal News: जिन युवतियों ने वीडियो बनाई उसके मकान मालिक ने डंडा मारकर सिर भी फोड़ा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। आईईएस कॉलेज के एक छात्र का सिर पर डंडा मारकर लहुलूहान कर दिया गया। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र की है। इस पूरे विवाद के पीछे जख्मी छात्र के गर्लफ्रेंड के साथ बातचीत करने वाला वीडियो है जो कि कॉलेज की फैकल्टी को भेज दिया गया था। जिन्होंने यह वीडियो बनाया था वह हमलावर के घर में किराए से रहने वाली युवतियां हैं। जख्मी छात्र उनसे ही बातचीत करने पहुंचा था।

गर्लफ्रेंड से बातचीत करते का बनाया वीडियो

रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस के अनुसार हमले में नीतेश कुमार (Nitesh Kumar) पिता नरेंद्र सिंह उम्र 21 साल जख्मी है। वे मूलत: बिहार (Bihar) के सासाराम जिले के रहने वाले हैं। फिलहाल नीलबड़ (Neelbad) में किराए से रहते हैं। नीतेश कुमार आईईएस कॉलेज (IES College) से बी.फार्मा का कोर्स कर रहे हैं। तीन दिन पहले वह दोस्त आदित्य कुमार (Aditya Kumar) के साथ खड़े होकर आरोपी विशाल सूर्यवंशी (Vishal Suryavanshi) के मकान के पास गर्लफ्रेंड से बातचीत कर रहे थे। ऐसा करते वक्त विशाल सूर्यवंशी के मकान में रहने वाली किराएदार युवतियों ने उसका वीडियो (Video) बना लिया। बताया जा रहा है कि वह भी छात्राएं हैं और आईईएस कॉलेज में ही पढ़ती हैं। वीडियो कॉलेज की गेस्ट फैकल्टी उत्सव कुमार (Utsav Kumar) को मोबाइल (Mobile) पर भेज दी गई। जिसे उन्होंने नीतेश कुमार के दोस्त आदित्य कुमार को भेज दिया। यह देखकर नीतेश कुमार युवतियों से बातचीत करने पहुंचा था। तभी वहां विशाल सूर्यवंशी आया और गाली-गलौज करके वहां से भगा दिया। इसके बाद 25 सितंबर की रात 11 बजे वह मौसम और एक अन्य युवक के साथ पहुंचा। यहां नीतेश और आदित्य से मारपीट करके डंडा से हमला किया गया। आदित्य के सिर पर मौसम ने प्लायवुड से वार किया। यह मामला 26 सितंबर को थाने में पहुंचा जिसमें आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मारपीट का प्रकरण 482/26 दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Political News: स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर कंट्रोवर्सी सोची समझी रणनीति: सारंग

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!