Bhopal News: सोशल मीडिया में वंश के खिलाफ अपमानजनकर दुष्प्रचार करने का मामला दर्ज

भोपाल। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में एक महिला के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र का है। जिसमें महिला की तरफ से कामबार, राजौरिया और बिरथरिया समाज के पुरुषों को लक्ष्य करते हुए विवादित बयान महिला की तरफ से दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज करके आरोपी महिला को नोटिस जारी किया है।
वीडियो में तीनों जाति के महिलाओं को किया अपमानित
रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस के अनुसार वीडियो (Video) 24 सितंबर को इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अपलोड किया गया था। इसमें अन्नपूर्णा शर्मा (Annpurna Sharma) नाम की प्रोफाइल दिखाई दे रही है। वीडियो में तीनों जाति के महिलाओं को संभालने की बात बोलते हुए उन्हें अपमानित करते हुए बदनाम किया जा रहा है। वीडियो कार (Car) में बैठकर बनाया गया है। यह वायरल होते ही समाज के लोगों की तरफ से आपत्ति जताई गई। जिसके बाद रातीबड़ थाने में 48 वर्षीय मनोज कामवार (Manoj Kamwar) और 42 वर्षीय अजय राजौरिया (Ajay Rajauriya) की तरफ से शिकायत 481/26 दर्ज कराई गई। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि अन्नपूर्णा शर्मा निशातपुरा (Nishatpura) थाना क्षेत्र के करोद (Karond) इलाके में रहती हैं। वे एक अशासकीय संस्था का संचालन करती है। पुलिस ने उनके प्रोफाइल को ब्लॉक करने मेटा को पत्राचार किया है। इसके अलावा उन्हें नोटिस देकर प्रकरण में गिरफ्तारी के लिए थाने में उपस्थित होने कहा है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।