Bhopal Cyber Fraud: छुट्टियों में हॉलीडे पैकेज के लिए बुकिंग करना पड़ा महंगा, सवा एक लाख रुपए से ज्यादा की रकम हड़प ली

भोपाल। भारत संचार निगम लिमिटेड के जनरल मैनेजर को ली रॉयल्स इंटरनेशनल क्लब (Le Royals International Club) की सदस्यता दिलाकर उनसे करीब सवा एक लाख रुपए से ज्यादा की रकम ऐंठ ली गई। मामला भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के एक कारोबारी से जुड़ा होने के बावजूद पुलिस की तरफ से उसे सायबर क्राइम की तरह माना गया। सायबर क्राइम ने जांच के बाद मामले की डायरी मिसरोद थाने को भेजी गई है।
रॉयल्स इंटरनेशनल क्लब की ली सदस्यता
मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार मनोज वर्मा पिता सतीश कुमार वर्मा (Satish Kumar Verma) उम्र 56 साल जाटखेड़ी (Jatkhedi) स्थित रुचि लाइफ स्केप (Ruchi Life Scapes) कॉलोनी में रहते हैं। वे मध्यप्रदेश सर्किल में भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) में जनरल मैनेजर हैं। उनके पास दिसंबर, 2025 में क्लब की सदस्यता लेने के लिए फोन आया था। संस्था की तरफ से उन्हें होटल और टूरिस्ट प्लेस पर 25 रात और 26 दिन ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराने का ऑफर दिया था। यह तीन साल के लिए वैध था। उन्होंने चूना भट्टी स्थित होटल क्लार्क (Hotel Clark) में जाकर क्लब की सदस्यता भी ले ली थी। वहां उन्हें कर्मचारी अर्पित राजपूत (Arpit Rajput) मिला था। उन्होंने एक लाख 20 हजार रुपए का भुगतान कर दिया था। वे कंपनी की सुविधाओं को परखने के लिए दिल्ली (Delhi) में एक बार गए थे। उस वक्त कंपनी ने स्वयं से निवेश करने बोला जिसका भुगतान बिल प्रस्तुत करने पर दावा किया गया। उन्हें कंपनी ने साढ़े सौलह हजार रुपए का भुगतान किया था। अप्रैल, 2026 में उन्होंने दोबार सेवा ली तो कंपनी की तरफ से करीब साढ़े नौ हजार रुपए जमा कराए गए। तीसरी बार संपर्क किया गया तो कंपनी ने फोन उठाना ही बंद कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद प्रकरण को गबन का मानते हुए मिसरोद थाना पुलिस ने प्रकरण 833/26 दर्ज कर लिया है।
ऊबर चालक के साथ जालसाजी
शाहपुरा (Shahpura) पुलिस ने गिरीश बाथरे (Girish Bathre) पिता संतोष बाथरे उम्र 22 साल की शिकायत पर प्रकरण 694/26 दर्ज किया। वे ईश्वर नगर (Ishwar Nagar) बस्ती में रहते हैं और स्वयं की कार ऊबर (Uber) में चलाने का काम करते हैं। उन्होंने 13 नवंबर को फास्टटैग रिचार्ज करने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के खाते में बैलेंस चेक किया तो पता चला कि पैसा नहीं हैं। उनके खाते से तीन किस्त में 40 हजार रुपए निकले थे। उनके पास कोई भी ओटीपी या लिंक क्लिक करने को लेकर फोन भी नहीं आया था।
यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।