Bhopal News: मैरिड होने के बावजूद बैचलर बताकर युवती से किया रेप

Share

Bhopal News: वीडियो और तस्वीरों को वायरल करने की धमकी दी, प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। शादीशुदा होने के बावजूद एक युवती को अविवाहित बताकर उसके साथ ज्यादती की गई। मामले की शिकायत भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद थाने में दर्ज की गई है। आरोपी की तरफ से वीडियो और तस्वीरों को वायरल करने की धमकी दी गई थी। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

मंगेतर को भेज दी फोटो और वीडियो

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 28 साल है जो कि मिसरोद इलाके में किराए से रहती है। वह चैनल के दफ्तर में वीडियो एडिटिंग का काम करती है। वह चार साल पहले आरोपी के संपर्क मेें आई थी। आरोपी हर्षवर्धन यादव (Harshvardhan Yadav) शादीशुदा है पता चला तो उसने किनारा कर लिया। कुछ समय आरोपी ने कोई विरोध दर्ज नहीं कराया। इसी बीच युवती ने शादी करने का फैसला किया तो आरोपी हर्षवर्धन यादव उसके पूर्व में ली गई फोटो और वीडियो (Video) को वायरल करने की धमकी देने लगा। आरोपी की बातें उसने नहीं मानी तो उसके मंगेतर को फोटो और वीडियो भेज दिए। इस कारण उसका रिश्ता भी टूट गया। थाना प्रभारी विमलेश राय (TI Vimlesh Rai) ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर 15 नवंबर शाम प्रकरण 821/26 दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Murder News: विकलांगता से परेशान पिता ने मासूम बेटे की गला घोंटकर हत्या की
Don`t copy text!