Bhopal News: नशे में धुत कार सवारों ने किया हंगामा

Share

Bhopal News: कार पलटने के बाद राहगीरों को धमकाया और पुलिस से की अभद्रता

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। नशे में धुत होकर कार सवारों ने जमकर उत्पात मचाया। इसी दौरान तेज रफ्तार कार भी पलट गई। घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र के ईटखेड़ी इलाके में हुई। जनता ने विरोध किया तो आरोपी उग्र हो गए। उसी बीच पहुंची पुलिस के साथ भी अभद्रता की गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

नशे में लहराते हुए चला रहे थे कार

ईटखेड़ी (Ithkhedi) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना लांबाखेड़ा (Lambakheda) स्थित मुख्य मार्ग पर 15—16 नवंबर की दरमियानी रात करीब दो बजे हुई। कार (Car) में 26 वर्षीय संदीप गौर (Sandeep Gaur) सवार था। वह नजीराबाद (Najirabad) का रहने वाला है और फिलहाल न्यू चौकसे नगर में परिवार के साथ रहता है। वह दवा कंपनी में एजेंट का काम करता है। 15 नवंबर की रात संदीप गौर विदिशा (Vidisha) में रहने वाले अपने रिश्तेदार की कार लेकर आया था। कार में उसके साथ रिश्तेदार 31 वर्षीय संजय गौर (Sanjay Gaur) और 23 वर्षीय हेमेन्द्र गौर (Hemendra Gaur) भी थे। तीनों शराब के नशे में कार चलाते हुए इधर-उधर लहरा रहे थे। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और वह सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने युवकों के आचरण को लेकर समझाया तो वे उनसे ही भिड़ गए। मारपीट और हंगामे की सूचना पर एफआरवी टीम पहुंची। उनके साथ भी अभद्रता की गई। आरोपियों ने अपने परिचितों को भी बुला लिया। अतिरिक्त बल की मदद से चार युवकों को थाने लाया गया। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया तो चारों के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद आरोपी संदीप, संजय, हेमेन्द्र और बाद में पहुंचे 21 वर्षीय अनुज पटेल (Anuj Patel) को गिरफ्तार कर लिया गया। ईटखेड़ी पुलिस को प्रकरण 477/26 में अन्य आरोपियों की अभी तलाश है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नगर निगम कर्मचारी ने जहर पीकर की खुदकुशी 

यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!