Bhopal News: शादी का प्रस्ताव ठुकराने से नाराज युवक ने की आत्महत्या

Share

Bhopal News: चूहा मार दवा के सेवन के बाद इलाज के दौरान दम तोड़ा

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। शादी का प्रस्ताव ठुकराने से नाराज होकर एक युवक ने खुदकुशी कर ली। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र की है। उसने चूहा मार दवा का सेवन किया था। चिकित्सकों की तरफ से उसे बचाने का काफी प्रयास किया गया था।

युवती से शादी करना चाहता था

शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस के अनुसार घटना 14 नवंबर की रात आठ बजे छावनी इलाके में हुई थी। यहां रहने वाले 25 वर्षीय अखिलेश अहिरवार (Akhilesh Ahirwar) ने चूहा मार दवा का सेवन किया था। उसकी इलाज के दौरान 15 नवंबर की रात मौत हो गई। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि वह नलों को ठीक करने का काम करता था। उसकी सोशल मीडिया के जरिए इंदौर(Indore)  में रहने वाली एक युवती से गहरी दोस्ती हुई थी। दोनों एक-दूसरे को बहुत प्यार करते थे। लेकिन, लड़की के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। वह तभी से काफी तनाव में रहने लगा था। हालांकि पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं घटना के बाद से वह बयान देने की भी स्थिति में नहीं था। इसलिए पुलिस की तरफ से सोशल मीडिया के खातों की जानकारी और मोबाइल में हुई चैटिंग को निकालने का काम चल रहा है। शाहपुरा थाना पुलिस ने मर्ग 47/26 कायम कर लिया है।

यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दहेज प्रताड़ना के दो मुकदमे दर्ज 
Don`t copy text!