Bhopal News: महिला की मदद से पीड़ित माता-पिता को मिली घटना की जानकारी,घटना को अंजाम देने वाला आरोपी भी नाबालिग

भोपाल। कक्षा नौंवी की छात्रा से ज्यादती करने का मामला सामने आया है। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के टीला जमालपुरा इलाके की है। आरोपी भी नाबालिग है जो कि उसका पड़ोसी है। उसने झांसा देकर एक कमरे में ले जाकर घटना को अंजाम दिया। वह जब ऐसा कर रहा था तब नाबालिग छात्रा की परिचित महिला ने देख लिया। यह खबर परिजनों को दी तो मामला पुलिस के पास पहुंचा।
झांसा देकर कमरे में ले गया नाबालिग
टीला जमालपुरा (Teela Jamalpura) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 13 साल है। घटना के दिन छात्रा स्कूल जाने की तैयारी कर रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला नाबालिग आया। वह उसको झांसा देकर अपने साथ एक कमरे पर ले गया। आरोप है कि वहां उसने छात्रा के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसी बीच पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने छात्रा को किशोर के साथ कमरे की ओर जाते देख लिया। उन्हें परिस्थितियां संदिग्ध लगीं तो उन्होंने छात्रा के परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक किशोर वहां से भाग चुका था। इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। टीला जमालपुरा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपहरण और दुष्कर्म से संबंधित धाराओं में प्रकरण 284/26 दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।