Bhopal News: पुलिस ने प्रकरण तो निगम ने अवैध हिस्से पर घन बरसाकर जमींदोज किया, दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, चार अन्य आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी में गोवंश के शहर के बीचोंबीच बने अड्डे पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने छापा मारकर भंड़ाफोड़ किया। इस कार्रवाई से आक्रोशित आरोपियों के समूह ने उनके चार पहिया वाहनों में पथराव करके तोड़फोड़ कर दी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के जहांगीराबाद इलाके की है। इस घटनाक्रम के बाद सक्रिय हुई जहांगीराबाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार प्रकरण दर्ज कर लिया। वारदात में चार अन्य आरोपियों के नामों का खुलासा हुआ है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तरफ से प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यकर्ताओं पर किया जानलेवा हमला
बजरंग दल (Bajrang Dal) विभाग सह संयोजक अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने बताया कि जहांगीराबाद (Jahangirabad) स्थित रविदास मोहल्ला में स्थित गोवंश हत्या (Cow Slaughter) की सूचना मिल रही थी। यह पता चलने पर हिंदू संगठनों का एक दल 14—15 नवंबर की रात लगभग तीन बजे वहां पर पहुंचा। वहां रंगेहाथों आरोपियों को दबोचने का प्रयास किया तो दल पर हमला कर दिया गया। वहां से जान बचाकर भागे कार्यकर्ताओं ने पुलिस कंट्रोल रुम से मदद मांगी। वहां पुलिस के साथ पहुंचने पर घटना स्थल से सबूत मिटाने का काम चल रहा था। आरोपी अपने इरादे में कामयाब होते उससे पहले ई-रिक्शा में भरकर गोवंश अवशेष को दूसरी जगह ले जाने की तैयारी की जा रही थी। उस सामग्री के अलावा हत्या के लिए इस्तेमाल में आने वाले भारी मात्रा में औजार मौके से बरामद किए गए। जहांगीराबाद थाना प्रभारी हरिकिशन लाहिया (TI Harikishan Lahiya) ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गोवंश अधिनियम के अलावा, गाली-गलौज, धमकाने और तोड़फोड़ की धाराओं में प्रकरण 396/26 दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दो सगे भाईयों रिजवान अहमद (Rizwan Ahemad) और इमरान अहमद (Imran Ahemad) को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से पांच जीवित मवेशी के अलावा गोवंश के अवशेष मिले हैं। उन्हें परीक्षण के लिए पशु चिकित्सालय (Veterinary Hospital) के प्रयोगशाला में भेज दिया गया है। गोवंश तस्करी मामले में पुलिस को अभी चार अन्य आरोपियों की तलाश है।
सड़क पर उतरे तो चला घन
घटना को लेकर कई वीडियो (Video) सोशल मीडिया में वायरल होने लगे। जिन्हें देखकर राजधानी के हिंदू समाज में आक्रोश फैल गया। इसलिए हिंदू संगठन के दर्जनों कार्यकर्ता जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के शब्बन चौराहे पर धरना देने बैठ गए। सभी प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि आरोपियों के घर बुलडोजर चले और उसे जमींदोज किया जाए। इसके बाद नगर निगम अमले ने मौके पर पहुंचकर अवैध हिस्से पर घन बरसाकर उसे गिराने का काम किया। हिंदू संगठनों की तरफ से आरोपियों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की भी मांग की है।
यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।