Bhopal News: पति से मुलाकात कराने का झांसा देकर दिया घटना को अंजाम, प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपी को किया गिरफ्तार

भोपाल। बंधक बनाकर एक शादीशुदा महिला से रेप करने का मामला सामने आया है। घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र के बैरसिया इलाके की है। आरोपी ने विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट भी की थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घर के पास खेत में ले जाकर घटना को दिया अंजाम
बैरसिया (Berasia) थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला की उम्र 33 साल है जो कि निशातपुरा (Nishatpura) थाना क्षेत्र में रहती है। वह फिलहाल एक रेस्टोरेंट में काम करती है। बैरसिया थाना क्षेत्र में आरोपी जितेंद्र रहता है। वह उसके पति का करीबी दोस्त भी है। इस कारण महिला के घर भी आना-जाना था। आरोपी 13 नवंबर को उसके घर आया। उसने कहा कि पति ने उसको लाम्बाखेड़ा में मिलने के लिए बुलाया है। महिला उसके साथ कार (Car) में सवार होकर चली गई। लेकिन, आरोपी लाम्बाखेड़ा (Lambakheda) की बजाय उसे सीधे अपने घर ले गया। वहां घर के पास स्थित खेत में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। उसने विरोध किया तो आरोपी मारपीट पर उतर आया। इसके बाद धमकाकर रातभर अपने कब्जे में ही उसे रखा। अगले दिन आरोपी कार से पीड़ित महिला को करोंद चौराहे पर छोड़कर चला गया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। बैरसिया थाना पुलिस ने उसकी रिपोर्ट पर आरोपी जीतेन्द्र के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट सहित एट्रो सिटी एक्ट की धाराओं में प्रकरण 695/26 दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।