Bhopal Loot News: सीसीटीवी की मदद से मिला सुराग, तीन व्यक्तियों की चल रही तलाश

भोपाल। राजधानी में राजस्थान के कारोबारी को चाकू की नोंक पर ऑटो चालक और उसके साथियों ने लूट लिया। वारदात भोपाल (Bhopal Loot News) शहर के तलैया थाना क्षेत्र में हुई है। सीसीटीवी की मदद से आरोपियों का सुराग पुलिस को मिला है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें रवाना है।
ऑटो में बिठाकर छीना मोबाइल
तलैया (Tallaiya) थाना पुलिस के अनुसार राजस्थान (Rajasthan) के कोटा स्थित गोविंद गार्डन (Govind Garden) निवासी 42 वर्षीय मनोज जेठवानी (Manoj jethwani) का मोबाइल बेचने का कारोबार है। वह कुछ दिन पहले भोपाल के रामनगर, नीलबड़ में रहने वाले बहन-बहनोई से मिलने आए थे। 15 नवंबर की रात वह हमीदिया रोड स्थित अल्पना तिराहे के पास एक होटल में खाना खाने पहुंचे थे। वहां से निकलने के बाद नीलबड़ (Neelbarh) जाने सार्वजनिक परिवहन को देख रहे थे। तभी पैदल जाते हुए भारत टॉकीज के पास रात करीब पौने एक बजे वह संगम तिराहे पर पहुंचे। वहां एक आपे ऑटो (Auto) आकर रुका। उसने नीलबड़ पहुंचाने का बोलकर उन्हें वाहन में बैठा लिया। उस वाहन में दो युवक पहले से सवार थे। कुछ दूर जाकर आपे के चालक रास्ते से हटकर ऑटो को शाहजहांनी पार्क स्थित नगर निगम के वेस्ट कंपाउंड की तरफ ले गया। यहां सुनसान और अंधेरी गली में ले जाकर तीनों आरोपियों ने चाकू (Knife) अड़ाकर मोबाइल (Mobile) छीन लिया। वारदात के बाद तीनों बदमाश ऑटो में सवार होकर भाग निकले। भागने से पहले आरोपियों ने व्यापारी को अंधेरी वाली जगह पर छोड़ा ताकि वह रास्ता तलाशे उससे पहले वह भाग सके। मामला तलैया थाने में पहुंचा। जिसमें तलैया थाना पुलिस ने लूट का प्रकरण 371/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस को सीसीटीवी की मदद से आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिल गया है।
यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।