Bhopal News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Share

Bhopal News: सीमा सुरक्षा बल में नायाब सूबेदार है पति, पीएम रिपोर्ट का इंतजार

Bhopal News
ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

भोपाल। संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई है। घटना की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की पिपलानी थाना पुलिस कर रही है। महिला के पति सीमा सुरक्षा बल में नायाब सूबेदार के पद पर पदस्थ हैं। पुलिस को पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है। जिसके बाद जांच की दिशा तय की जाएगी।

सीने में जलन होने से थी परेशान

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार घटना सोनागिरी (Sonagiri) इलाके में 15 नवंबर की रात हुई। यहां रहने वाली 50 वर्षीय राजश्री मिश्रा (Rajshri Mishra) को परिजन 15 नवंबर की सुबह एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) ले गए थे। इससे पहले वह आधी रात को नींद से जाग गई थी। वह बिजली चालू करके बैठी हुई थी। उस वक्त पति राजेश शर्मा (Rajesh Sharma) ने वजह पूछी तो बताया कि उसके सीने में जलन हो रही है। चिकित्सकों ने पुलिस को प्राथमिक मत से अवगत कराते हुए हार्टअटैक की संभावना जताई है। पुलिस ने फिलहाल मर्ग 95/26 कायम कर लिया है। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अभी शोकाकुल माहौल होने के कारण परिजनों के विस्तृत बयान दर्ज नहीं किए गए हैं।

यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Court News : 31 मामलों का आरोपी "जहरीला" बोला मुझे फंसाया
Don`t copy text!