Bhopal News: गैंगस्टर मुख्तार मलिक का बेटा हुआ अरेस्ट

Share

Bhopal News: लगभग एक महीना पूर्व महिला के पैर में लगी गोली के मामले में खुलासा, महिला ने छुपाई थी सच्चाई, घर के भीतर चली थी गोली

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजधानी के कुख्यात गैंगस्टर रहे मुख्तार मलिक के बेटे यासिन मलिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई भोपाल (Bhopal News) शहर की टीला जमालपुरा थाना पुलिस ने लगभग एक महीना पूर्व चली गोली के मामले में की है। गोली महिला को लगी थी जिसने पुलिस को भ्रामक जानकारी भी दी थी।

घर के भीतर ही लगी थी महिला को गोली

टीला जमालपुरा (Teela Jamalpura) थाना पुलिस के अनुसार गोली चलने की घटना 19 अक्टूबर को कच्ची मस्जिद के नजदीक हैदर टॉवर (Haider Tower) के पास हुई थी। गोली लगने से 43 वर्षीय सायरा खान (Sayra Khan) जख्मी थी। पूरे मामले की जानकारी हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) से पुलिस को मिली थी। उसने पुलिस को बताया कि वह घर के बाहर टहल रही थी। तभी अचानक कहीं से गोली आई और उसके पैर में जाकर लग गई। हालांकि महिला की बताई कहानी के अनुसार घटना स्थल पर कोई सबूत नहीं मिला। पुलिस ने महिला के शरीर से गोली निकलने का इंतजार किया। जब वह स्वस्थ्य हुई तो सीसीटीवी दिखाकर उसके बयान दर्ज किए गए। दरअसल, पुलिस को पता चला कि उसे हमीदिया अस्पताल में यासिन मलिक (Yasin Malik) लेकर पहुंचा था। इसके बाद महिला टूट गई और उसने पूरी सच्चाई बयां कर दी। घर के भीतर गोली चलने के निशान और खून के धब्बे की जांच फोरेंसिक से कराई गई। इसके बाद मोबाइल (Mobile)  कॉल डिटेल और अन्य तमाम जानकारियां निकालने के बाद उसको 16 नवंबर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी 24 वर्षीय यासिन मलिक कोहेफिजा (Kohefiza) थाना क्षेत्र में रहता है। उसे छह महीने के लिए दिसंबर, 2025 में जिलाबदर भी किया गया था। उसके खिलाफ एक दर्जन प्रकरण पहले से दर्ज हैै।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: एमबीए की छात्रा ने फांसी लगाई

यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!