Bhopal News: कस्तूरबा अस्पताल के पास माल देकर गया था मुख्य तस्कर

भोपाल। अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ जारी मुहिम में क्राइम ब्रांच (Bhopal Crime Branch) को सफलता मिली है। पुलिस ने गोविंदपुरा स्थित कस्तूरबा अस्पताल के पास ब्राउन शुगर (Bhopal News) तस्करी मामले में दो व्यक्तियों को दबोचा है। वह ग्राहक को माल बेचने आया था। आरोपी के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
कमीशन का लालच देकर किया सौदा
पुलिस के अनुसार आरोपी प्रेम नारायण विश्वकर्मा उर्फ कल्लू पिता कनीराम विश्वकर्मा उम्र 38 साल है। वह मूलत: रायसेन (Raisen) जिले का रहने वाला है। फिलहाल जहांगीराबाद (Jahangirabad) स्थित अहीरा मोहल्ला में किराए से रहता है। प्रेम नारायण विश्वकर्मा उर्फ कल्लू (Prem Narayan Vishwakarma@Kallu) के पास से करीब 40 ग्राम ब्राउन शुगर (Brown Sugar) मिली है। आरोपी को 05 नवंबर की दोपहर कस्तूरबा अस्पताल (Kasturba Hospital) के नजदीक से दबोचा गया था। प्रेम नारायण विश्वकर्मा इलेक्ट्रिक मिनी बस चलाने का काम करता है। इससे पहले वह मंडीदीप (Mandideep) में स्थित वर्धमान धागा कारखाने (Vardhman Thread Factory) में नौकरी करता था। उसी दौरान उसकी पहचान राजगढ़ (Rajgarh) जिले में रहने वाले राम सेवक मीना (Ram Sewak Meena) से हुई थी। उसने मोटा कमीशन का लालच देकर ब्राउन शुगर बेचने के लिए सौदा किया था। पुलिस ने उसे भी जहांगीराबाद इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से बरामद मोबाइल (Mobile) की जांच की जा रही है। उसकी कॉल डिटेल निकालकर उसको माल सप्लाई चेन से जुड़े अन्य आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।