Bhopal News: पेपर कटर मारकर किया जानलेवा हमला

Share

Bhopal News: आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया,भाई के निधन पर बातचीत कर रहे जख्मी को टोकने पर हुआ था विवाद

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शरीर में पेपर कटर से कई वार करके जानलेवा हमला कर एक व्यक्ति को जख्मी कर दिया गया। हमलावर अपने भाई के निधन पर घटना स्थल आया था। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के स्टेशन बजरिया इलाके की हेै। वहां हमले में जख्मी व्यक्ति से घर में निधन होने की बात बोलकर दूर जाकर बातचीत करने की मामूली कहासुनी पर यह विवाद खड़ा हुआ था।

बातचीत करने को लेकर हुआ विवाद

स्टेशन बजरिया (Station Bajaria) थाना पुलिस के अनुसार हमले में 50 वर्षीय राजेश कुशवाहा (Rajesh Kushwah) बुरी तरह से जख्मी है। उसके चेहरे गाल, होंठ के अलावा शरीर में एक दर्जन पेपर कटर (Paper Cutter) से गंभीर वार किए गए हैं। वह बातचीत करने की अवस्था में नहीं हैं। इस कारण पुलिस ने जख्मी के छोटे भाई दीपक कुशवाहा (Deepak Kushwah) की शिकायत पर जानलेवा हमले का प्रकरण दर्ज किया है। दीपक ऑटो चलाने का काम करता है जबकि राजेश कुशवाहा सब्जी का ठेला लगाता है। हमले की घटना 05 नवंबर की रात लगभग नौ बजे राजेंद्र नगर (Rajendra Nagar) कॉलोनी में हुई थी। राजेश कुशवाहा उसी कॉलोनी में रहता है। घर के ही नजदीक मकान में रहने वाले एक व्यक्ति की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। जिस व्यक्ति की मौत हुई उसका मकान मालिक राजेश कुशवाहा का दोस्त हैं। वह उसके घर जाकर उससे बातचीत कर रहा था। तभी वहां पर मरने वाले व्यक्ति का भाई गोलू ठाकुर (Golu Thakur) आया हुआ था। वह ईटखेड़ी में स्थित कारखाने में सुरक्षाकर्मी की नौकरी करता है। वह बातचीत कर रहे मकान मालिक और राजेश कुशवाहा से आकर बोला कि उसके भाई का निधन हो गया है। इसलिए दोनों व्यक्ति दूसरी जगह जाकर बातचीत करें। इसी बात पर हुई कहासुनी खूनी संग्राम में बदल गई। आरोपी गोलू ठाकुर ने पेपर कटर से राजेश कुशवाहा के शरीर पर कई जगह वार करके बुरी तरह से जख्मी कर दिया। पुलिस ने 05—06 नवंबर की दरमियानी रात लगभग ढ़ाई बजे हत्या के प्रयास का प्रकरण 339/26दर्ज कर लिया है। पुलिस ने गोलू ठाकुर को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नौकर ने चाकू मारकर आंते बाहर निकाल दी

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!