Bhopal News: रैगिंग लेते स्टूडेंट ने क्राइम ब्रांच के कांस्टेबल को धमकाया

Share

Bhopal News: इंद्रपुरी में स्थित चाय दुकान पर हुई घटना, दो छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र साभार

भोपाल। टीआईटी कॉलेज के सीनिययर दो छात्रों ने जुनियर छात्र को मारपीट कर उसको प्रताड़ित किया। यह देखकर बीचबचाव करने पहुंचे क्राइम ब्रांच के कांस्टेबल को ही आरोपियों ने धमकाना शुरु कर दिया। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित इंद्रपुरी की चाय दुकान में हुई थी। पुलिस ने आरोपी छात्रों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

चाकू और पिस्टल दिखाकर धमकाया

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार आनंद नगर (Anand Nagar) निवासी 19 वर्षीय शिवांशु तिवारी टीआइटी कॉलेज (TIT College) में बीफार्मा द्वितीय वर्ष का छात्र है। इसी कॉलेज में सतना (Satna) निवासी पृथ्वीराज सिंह (Prathviraj Singh) और राज सिंह (Raj Singh)  बीटेक अंतिम वर्ष में पढ़ते हैं। टीआईटी कॉलेज में रैगिंग (Ragging) को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद हो चुका है। इसी तनातनी के दौरान 16 अक्टूबर को शिवांशु और उसके साथियों ने पृथ्वीराज के साथ मारपीट की थी। इस घटना में आनंद नगर चौकी में शिकायत हुई थी। पुलिस के अनुसार, 27 अक्टूबर को उसी मामले में समझौते के लिए पृथ्वीराज ने शिवांशु को फोन कर कैफे बुलाया था। 27 अक्टूबर की रात करीब नौ बजे शिवांशु अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि कैफे (Cafe)  में पहले से मौजूद पृथ्वीराज और राज ने चाकू (Knife)  और पिस्टल (Pistol) दिखाकर उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। इसी दौरान क्राइम ब्रांच (Crime Branch) में पदस्थ कांस्टेबल पंकज डेहरिया (Constable Pankaj Dehriya) ने हस्तक्षेप कर विवाद शांत कराने की कोशिश की। आरोप है कि दोनों छात्रों ने कांस्टेबल पर भी पिस्टल तान दी और मौके से भाग गए। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि धमकाने के लिए इस्तेमाल की गई पिस्टल असली थी या नकली।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Loot News: सवा पांच लाख रुपए की लूट में दोस्त ही निकला गद्दार

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!