Bhopal News: चाकू मारकर जानलेवा हमला करने वाला पांचवां आरोपी गिरफ्तार

Share

Bhopal News: छह महीना पूर्व हुई घटना में घोषित था पांच हजार रुपए का ईनाम

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे पांचवें आरोपी को भोपाल (Bhopal News) शहर की मंगलवारा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी छह महीने से तलाश चल रही थी। आरोपी पर पांच हजार रुपए का ईनाम भी घोषित था।

पांच हजार का इनाम भी था घोषित

मंगलवारा (Mangalwara) थाना पुलिस के अनुसार जानलेवा हमले की घटना 18 जून को छावनी रोड स्थित आकाश फोम एंड फर्निशिंग (Akash Foam & Furnishing) दुकान के सामने हुई थी। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे पल्सर बाइक (ike) से दो आरोपी पहुंचे थे। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और दूसरे साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने वारदात में शामिल चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस बीच आरोपी मोहम्मद अशफाक (Mohammad Ashfaq) लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपायुक्त जोन-3 ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। थाना प्रभारी अजय कुमार सोनी (TI Ajay Kumar Soni) के नेतृत्व में गठित टीम ने तलाश के बाद उसे 28 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी ऐशबाग (Aishbag) थाना क्षेत्र की बिस्मिल्ला कॉलोनी (Bismillah Colony) में किराये के मकान में रहता है। उसके खिलाफ ऐशबाग थाने में पहले से दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: स्कूल संचालिका पर थी बुरी नजर 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!