Bhopal News: फर्नीचर कारोबारी के तीन लाख रुपए चोरी

Share

Bhopal News: नोट गिराकर झांसा दिया, नकदी निकालकर बैग लावारिस फेंक गया

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। फर्नीचर कारोबारी का बैग चोर उठा ले गए। उसके भीतर नकदी तीन लाख रुपए निकालने के बाद बैग को फेंक गए। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के हनुमानगंज थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से संदिग्ध का पता लगाया जा रहा है। जिसमें पुलिस को अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिली हैं।

पानी पीने नीचे उतरा और ब्रीफकेस हुआ गायब

हनुमानगंज (Hanumanganj) थाना पुलिस के अनुसार कमल मित्तल पिता स्वर्गीय अशोक कुमार मित्तल उम्र 54 साल शाहपुरा स्थित रोहित नगर (Rohit Nagar) के कंफर्ट इंक्लेव (Comfort Enclave) में रहते हैं। उनका होशंगाबाद रोड पर फर्नीचर हाउस (Furniture House) नाम से दुकान है। वे 27 अक्टूबर को कार (Car) एमपी—04—सीके—0732 से हमीदिया रोड स्थित महेश इलेक्ट्रिकल्स (Mahesh Electricals) दुकान गए हुए थे। कार को चालक जितेंद्र कुशवाहा (Jitendra Kushwah) चला रहा था। वह कमल मित्तल (Kamal Mittal) को उतारकर रुपचंद होतलदास की दुकान के सामने दोपहर एक बजे पार्किग में खड़ा हो गया। ड्रायवर कुछ देर के लिए पानी पाने नीचे उतरा था। तभी कार की पिछली सीट पर रखा ब्रीफकेस (Briefcase) गायब हो गया। बैग चोरी होने के कुछ देर बाद उनके मोबाइल (Mobile) पर फोन आया। वह बैग लावारिस हालत में इमामीगेट पर मिला। बैग के भीतर तीन लाख रुपए से ज्यादा की रकम गायब थी। इसके अलावा कागजात और चेकबुक सुरक्षित मिली। हनुमानगंज थाना पुलिस ने चोरी का प्रकरण 599/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस यह पता लगा रही है कि आरोपी ने इमामीगेट के पास बैग रखने के बाद वह किस रुट से भागा।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Murder News: सरेराह चाकू से गोदकर निर्मम हत्या करने वाले आरोपी का नहीं मिला सुराग

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!