Bhopal News: डीबी मॉल में ज्वैलरी शोरूम में खरीददारी के बहाने लाखों रुपए का माल हुआ गायब

Share

Bhopal News: सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई दो महिलाओं का पता लगा रही पुलिस, रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी के 50 हजार रुपए चोरी, बाइक सवार दो संदिग्ध की तलाश

Bhopal News
एमपी नगर थाना, जिला भोपाल — फाइल फोटो

भोपाल। राजधानी के डीबी मॉल (DB Mall) के भीतर ज्वैलरी शोरुम में खरीददारी के बहाने घुसकर दो महिलाएं लाखों रुपए कीमत के हीरे जड़ित सोने की चूड़ी ले गई। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के एमपी नगर थाना क्षेत्र का है। वहीं रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी की जेब से 50 हजार रुपए निकाल लिए। जिसमें बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों की तलाश की जा रही है। इन दोनों घटनाओं की जांच एमपी नगर थाना पुलिस कर रही है।

चूड़ी देखने के बाद कर दी गायब

एमपी नगर (MP Nagar) थाना पुलिस ने बताया कि डीबी मॉल में हुई चोरी की घटना 25 अक्टूबर की शाम लगभग पांच बजे हुई थी। यहां ओरा फाइन ज्वैलरी (Ora Fine Jewellery) शोरुम  हैं। जिसमें दुकान में काम करने वाले कर्मचारी निरंजन से डायमंड (Diamond) की चूड़ी दिखाने के लिए बोला। दोनों महिलाओं ने उसे पहनकर भी देखा और पति का मोबाइल नंबर देकर यह बोलकर चली गई कि वह एक घंटे बाद वापस लौटकर उसे ले जाएगी। जब रात को शोरुम बंद करते वक्त माल चेक किया गया तो डायमंड की सोने की एक चूडी गायब थी। पुलिस ने इस मामले में शोरुम के मैनेजर कमला नगर (Kamla Nagar) स्थित डीसी अपार्टमेंट निवासी 42 वर्षीय जीवन सिंह राठौर (Jeevan Singh Rathore) की शिकायत पर चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। यह मामला 27 अक्टूबर को दर्ज किया गया है। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत का खुलासा नहीं किया है। इधर, एमपी नगर (MP Nagar) में ही रेसीडेंसी के नजदीक यस बैंक (YES Bank) के पास 61 वर्षीय मोतीलाल अहिरवार (Motilal Ahirwar) की जेब में रखे 50 हजार रुपए चोरी चले गए। वे छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शिव नगर (Shiv Nagar) फेज-3 में रहते हैं। मोतीलाल अहिरवार ने पुलिस को बताया कि वे 17 सितंबर को बैटरी ऑटो से डीबी मॉल (DB Mall) के नजदीक उतरे थे। इसके बाद बाइक (Bike) सवार दो युवक उन्हें जबरिया अपने साथ बैठाकर ले गए। उन्होंने कहा था कि वे भी राधास्वामी सत्संग में ही जा रहे हैं। इस मामले में सवा एक महीने बाद पुलिस ने 26 अक्टूबर को चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस की तरफ से प्रकरण में हुई देरी को लेकर स्थिति साफ नहीं कर सकी है। पुलिस ने दोनों मामलों में चोरी का प्रकरण 421-423/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बहन से विवाद के बाद फंदे पर झूली युवती

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!