Bhopal News: भारतीय स्टेट बैंक के डिप्टी मैनेजर के बंगले में चोरी की वारदात

Share

Bhopal News: सोने-चांदी के जेवरात, नकदी बटोरने के बाद घर में निगरानी के लिए लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी साथ ले गए

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। एसबीआई के डिप्टी मैनेजर के बंगले में चोरों ने सेंध लगा दी। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की कोलार रोड थाना पुलिस कर रही है। चोर घर में रखे कीमती सोने-चांदी के जेवरात और नकदी ले गए। इसके अलावा वह घर की निगरानी के लिए लगे सीसीटीवी कैमरा और डीवीआर भी अपने साथ ले गए।

पारिवारिक कार्यक्रम में गया हुआ था पूरा परिवार

कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार घटना दानिशकुंज (Danish Kunj) कॉलोनी में हुई थी। यहां होने वाली घटनाओं को लेकर रहवासी कई बार थाने जाकर भी विरोध जता चुके हैं। इसी कॉलोनी में 44 वर्षीय नवनीत खरे (Navneet Khare) का भी बंगला है। वे भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में डिप्टी मैनेजर हैं। वे 25 अक्टूबर को पत्नी और दो बच्चों के साथ पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने छतरपुर (Chatarpur) गए थे। पूरा परिवार 27 अक्टूबर की शाम करीब छह बजे बंगले लौटे तो बाहर के ताले लगे मिले। भीतर पहुंचकर देखा कि कमरों का सामान अस्त-व्यस्त है। अलमारियों में लगे ताले टूटे थे और सामान बिखरा पड़ा था। घर की जांच करने पर पहली मंजिल के एक कमरे की खिड़की का कांच टूटा मिला। बाथरूम का रोशनदान भी क्षतिग्रस्त था। आशंका है कि बदमाश खिड़की या रोशनदान के रास्ते घर में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। चोर घर से करीब 15 से 20 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर और सीसीटीवी सिस्टम का डीवीआर व हार्ड डिस्क ले गए। फिलहाल चोरी गए सामान की कुल कीमत का आकलन किया जा रहा है। कोलार रोड थाना पुलिस ने चोरी का प्रकरण 754/26 दर्ज कर​ लिया है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में संदिग्धों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:   MP Cop News: छुट्टी वाले दिन इंस्पेक्टर की "हमेशा छुट्टी" का आदेश

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!