Bhopal News: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक ने भी की खुदकुशी, दोनों घटनाओं में पुलिस को लेटर मिले

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान महिला समेत दो व्यक्तियों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। यह मामले भोपाल (Bhopal News) शहर के अवधपुरी और ऐशबाग थाना क्षेत्र में हुए हैं। पुलिस को दोनों मामलों में सुसाइड नोट भी मिले हैं। अवधपुरी पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि पति करवाचौथ की खरीददारी के लिए बाजार नहीं गया तो पत्नी फांसी पर लटक गई थी।
कागज में लिखा था थैंक्यू
अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस के अनुसार आत्महत्या की घटना मैग्नम कैंप कॉलोनी (Magnum Camp Colony) में 26 अक्टूबर की शाम लगभग पांच बजे हुई थी। जिसकी जानकारी पुलिस को अनिल कुमार कुर्रे (Anil Kumar Kurre) ने दी थी। वह 44 वर्षीय पत्नी आरती कुर्रे (Arti Kurre) को फांसी के फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए थे। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि अनिल कुमार कुर्रे हायर एज्युकेशन डिपार्टमेंट में आऊटसोर्स कर्मचारी हैं। दंपति का एक 14 वर्ष का बेटा भी है। उनकी पत्नी ने करवाचौथ के लिए मार्केट चलने की मांग की थी। जिन्हें मना करके ससुर के साथ जाने का कहकर वह अपने काम पर चले गए थे। इसी बात वे पत्नी नाराज हो गई थी। वह जब काफी देर तक बाहर नहीं आई तो ससुर ने उसे खोलने का प्रयास किया। इसके बाद उन्होंने बेटे को फोन करके घर में बुलाया था। पुलिस को एक कागज में पति के लिए अंग्रेजी में थैंक्यू लिखा हुआ भी मिला है। पुलिस ने मर्ग 29/26 कायम कर शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। हालांकि मामले की जांच करने मौके पर पहुंंचे एएसआई शिवबाबू त्रिपाठी (ASI Shiv Babu Tripathi) के पास कोई ठोस जानकारी घटना को लेकर नहीं थी।
पारिवारिक रंजिश की बात सामने आई
इधर, ऐशबाग (Aishbag) थाना क्षेत्र स्थित हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में किराए से रहने वाले अनुज धाकड़ पिता प्रेम सिंह धाकड़ उम्र 22 साल ने फांसी लगाई है। घटना की जानकारी 26 अक्टूबर दोपहर मुस्तकीन खान (Musteek Khan) ने पुलिस को दी थी। वह मूलत: रायसेन (Raisen) जिले का रहने वाला था। यहां किराए के मकान में रहते हुए अनुज धाकड़ (Anuj Dhakad) विधि क्षेत्र का पाठ्यक्रम करने के अलावा प्रतियोगी परीक्षा की भी तैयारी कर रहे थे। पुलिस को एक लेटर मिला है जिसमें रायसेन में परिवार के बीच चल रहे मनमुटाव की बात लिखी गई है। उसमें दी गई बातें पुलिस को स्पष्ट समझ नहीं आ रही है। थाना प्रभारी संदीप पवार (TI Sandeep Pawar) ने बताया कि परिजनों से बयान दर्ज करने के बाद ही पूरा घटनाक्रम समझा जा सकेगा। फिलहाल मर्ग 55/26 कायम कर लिया गया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।