Bhopal Court News: प्यारे मियां को मिली लाइफ टाइम की सजा

Share

Bhopal Court News: पांच बच्चियों के साथ यौन शोषण मामले में जिला कोर्ट ने सुनाई सजा, नौकरी का झांसा देकर किया था बलात्कार

Bhopal Court News
जिला एवं सत्र न्यायालय, भोपाल — फाइल फोटो

भोपाल। राजधानी के बहुचर्चित प्यारे मियां कांड में 27 अक्टूबर को भोपाल कोर्ट (Bhopal Court News) ने आदेश सुनाया है। पांच नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म और लैंगिक हमला मामले में विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) कुमुदिनी पटेल की अदालत ने 78 वर्षीय प्यारे मियां को 10 बार आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अलग-अलग धाराओं में सुनाई गई सजाओं में 8 बार शेष प्राकृतिक जीवन तक कारावास और दो बार आजीवन कारावास शामिल हैं। अदालत ने आरोपी पर 77 लाख 64 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। उसकी सहयोगी राबिया बी को 20 साल की सजा सुनाई गई है। शासन की ओर से लोक अभियोजक पीएन सिंह राजपूत ने पैरवी की थी।

नौकरी का झांसा देकर बच्चियों को बुलाता था

अभियोजन के मुताबिक, प्यारे मियां (Pyare Miya) वर्ष 2014 से बच्चियों को निशाना बना रहा था। वह घर में 10 हजार रुपए महीने की नौकरी दिलाने का झांसा देकर उन्हें बुलाता था। राबिया बी (Rabia Bee) बच्चियों को उसके पास लेकर जाती थी। आरोप है कि इसके बाद अलग-अलग समय और स्थानों पर उनके साथ यौन अपराध किए गए। मामले का खुलासा 11 जुलाई 2020 की रात हुआ। काउंसलिंग में उन्होंने बताया कि शाहपुरा (Shahpura) थाना क्षेत्र स्थित विष्णु हाईटेक सिटी (Vishnu Hi-Tech City) स्थित फ्लैट में एक बच्ची का जन्मदिन मनाने के बहाने उन्हें बुलाया गया था। आरोप के मुताबिक, वहां शराब पिलाकर उनके साथ दुष्कर्म किया गया। अधिवक्ता पीएन सिंह राजपूत के अनुसार, 10 और 11 जुलाई 2020 की घटना के बाद मामले की जांच की गई। अदालत ने अलग-अलग धाराओं में अपराध साबित होने पर आरोपी को 10 बार आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: गाल पर चिर्राटा मारकर किया जख्मी

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Court News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!