Bhopal News: पुलिस को नहीं मिले सुसाइड नोट, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान नव विवाहिता समेत दो व्यक्तियों ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन और स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र की है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिस कारण परिजनों के बयानों के बाद ही मौत की वजह साफ हो सकेगी।
लॉक डाउन के समय हुई थी शादी
अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार 27 अक्टूबर की शाम पीपुल्स अस्पताल (Peoples Hospital) से खबर मिली थी कि 24 वर्षीय कुंती अहिरवार (Kunti Ahirwar) को फंदे से उतारकर परिजन ले गए थे। मौके पर पहुंचकर पता चला कि उसको पति जितेंद्र अहिरवार (Jitendra Ahirwar) लेकर आया था। परिवार सेमरा में किराए से रहता था। मूलत: रायसेन (Raisen) जिले में परिवार रहता है। कुंती अहिरवार की कोरोना लॉक डाउन के दौरान जितेंद्र अहिरवार के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद दो बच्चे भी हुए। मामला नव विवाहिता की मौत से जुड़ा है। इसलिए आगे की जांच सहायक पुलिस आयुक्त हबीबगंज संभाग की तरफ से की जाएगी। जिसमें ससुराल पक्ष के बयान दर्ज किए जाएंगे। अशोका गार्डन थाना पुलिस ने मर्ग 61/26 कायम कर लिया है। इसी तरह स्टेशन बजरिया (Station Bajaria) थाना क्षेत्र के कैलाश नगर (Kailash Nagar) में 27 अक्टूबर की रात एक मजदूर ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। शव की पहचान 40 वर्षीय मनोज श्रीवास्तव (Manoj Shrivastav) के रुप में हुई है। मनोज श्रीवास्तव की शादी नहीं हुई थी। वह भाई गणेश राम श्रीवास्तव (Ganesh Ram Shrivastav) और परिवार के साथ रहता था। स्टेशन बजरिया थाना पुलिस ने मर्ग 42/26 कायम कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।