Bhopal Traffic News: भोपाल मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य के लिए परिवर्तित रहेगा यातायात,तीन सप्ताह तक पांच लाख से ज्यादा आबादी को होगी भारी मुश्किलें

भोपाल। मेट्रो ब्ल्यू लाइन के लिए भोपाल ट्रेफिक (Bhopal Traffic News) की तरफ से ट्रेफिक डायवर्जन योजना 27 अक्टूबर से लागू की गई है। इस फैसले से लगभग पांच लाख की आबादी प्रभावित होगी। यातायात परिवर्तन लगभग तीन सप्ताह तक रहेगा। जिस कारण औद्योगिक क्षेत्र में यातायात का भारी दबाव रहेगा।
ट्रेफिक डायवर्जन सूचना जारी
जानकारी के अनुसार यातायात पुलिस (Traffic Police) की तरफ से 27 अक्टूबर से 17 नवंबर तक यातायात परिवर्तन (Traffic Diversion) सूचना जारी हुई है। जिसमें प्रभात चौराहा, जेके रोड, मिनाल, गोविंदपुरा और अवधपुरी की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना होगा। प्रभात चौराहे से जेके रोड, मिनाल और पिपलानी पेट्रोल पंप की ओर जाने वाले वाहन आईटीआई तिराहा पुलिया से पहले गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया सेक्टर-सी में प्रवेश करेंगे। यहां से अनंत श्री अस्पताल की ओर मुड़कर पिपलानी पेट्रोल पंप चौराहे तक पहुंच सकेंगे। इसी तरह प्रभात चौराहे से गोविंदपुरा और अवधपुरी की तरफ जाने वाले हल्के वाहन और दोपहिया चालक आईटीआई तिराहे से दाएं मुड़कर हेमा स्कूल तिराहे के रास्ते अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।
पिपलानी से प्रभात चौराहे की ओर जाने वाले वाहन
पिपलानी पेट्रोल पंप (Piplani Petrol Pump) से बाएं मुड़कर पिपलानी थाने के सामने से महात्मा गांधी चौराहे पहुंचेंगे। वहां से दाएं मुड़कर कैरियर कॉलेज तिराहा होते हुए आईटीआई तिराहा, प्रभात चौराहा और नर्मदापुरम रोड की ओर भारी वाहन आना-जाना कर सकेंगे। महात्मा गांधी तिराहे से गोविंदपुरा थाने के बीच आर्मी परेड के लिए चल रही तैयारियों के चलते मार्ग एकांगी पहले से हैं। इस कारण इस मार्ग में भी भारी यातायात अवरुद्ध रहने की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता। यातायात पुलिस ने बताया हल्के और दोपहिया वाहन जुबली गेट, बीएचईएल से बाएं मुड़कर बरखेड़ा चौराहे पहुंचेंगे। वहां से दाएं मुड़कर कैरियर कॉलेज तिराहा होते हुए आईटीआई तिराहा, प्रभात चौराहा और नर्मदापुरम रोड की ओर जा सकेंगे।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।