Bhopal News: आरजीपीवी की बस डिवाइडर से टकराने के बाद बिजली के पोल से टकराकर पलटी

Share

Bhopal News: हादसे में एक दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं के अलावा कर्मचारी जख्मी, वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजधानी के वीआईपी रोड पर 27 अक्टूबर की सुबह डिवाइडर पर चढ़ने के बाद कॉलेज की बस बिजली के पोल से टकरा गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा इलाके की है। दुर्घटना में बस में सवार छात्र-छात्राओं समेत एक दर्जन कर्मचारी जख्मी हुए हैं। यह सभी राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय जा रहे थे। कोहेफिजा थाना पुलिस ने बस चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। हादसे का पता चलने पर विश्वविद्यालय के कुलपति भी घायलों से मिलने अस्पताल में पहुंचे थे।

एक दर्जन से अधिक छात्र हुए घायल

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार दुर्घटना 27 अक्टूबर की सुबह लगभग दस बजे वीआईपी रोड (VIP Road) स्थित साजिदा नगर(Sajida Nagar)  मस्जिद के सामने हुई थी। पुलिस ने आरजीपीवी कॉलेज बस (RGPV College Bus) एमपी-04-पीए-2379 के चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। इस संबंध में शिकायत पंचशील नगर निवासी 20 वर्षीय खुशी गौड (Khushi Gaud) ने दर्ज कराई है। उसे पहले हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में ले जाया गया था। वहां से परिजन इलाज के लिए लालघाटी (Lalghati) स्थित सुदिति अस्पताल (Suditi Hospital) ले गए। पुलिस को अभी तक दस लोगों की जानकारी अलग-अलग अस्पतालों से पहुंची हैं। घायलों में सुमित, बसंत(Sumit BNansal), अशोक, देवीदास(Ashok Devidas), हर्षिता, शिवम, अनुष्का, संजय के अलावा एक अनजान युवक है जो बातचीत करने की अवस्था में नहीं हैं। बस को जय कुमार वर्मा (Jay Kumar Verma) चला रहे थे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: छात्र से छीना मोबाइल और पर्स

यातायात भी अवरुद्ध हुआ

पुलिस को जांच में पता चला है कि बस की रफ्तार काफी अधिक थी। जिस कारण साजिदा नगर के नजदीक हल्का से तेज मोड़ हैं। वहां पहुंचने पर वाहन चालक बस में संतुलन नहीं रख सका। बस डिवाइडर पर चढ़ गई जिस कारण भीतर बैठे सभी छात्र-छात्राएं अपनी-अपनी सीट से उछल गए। तभी बस बिजली के पोल से टकराने के बाद पलट गई। इसलिए बस के भीतर मौजूद दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्राएं सीट के लोहे वाले हिस्से से टकराकर घायल हो गए। छात्र-छात्राओं को स्थानीय नागरिकों की मदद से एक-एक करके बाहर निकाला गया। कई घायल छात्रों ने अपने परिजनों को सीधे फोन लगा दिया। इस कारण पुलिस सक्रिय होकर पड़ताल करती उससे पहले घायल छात्र-छात्राओं के परिजन हमीदिया अस्पताल पहुंच गए। वहां एक दर्जन से अधिक छात्रों के परिजन अपने शपथ पत्र देकर इलाज के लिए दूसरे निजी अस्पताल ले गए। इन परिस्थितियों के चलते पुलिस को अभी एक दर्जन अन्य घायलों के नाम पता नहीं चले हैं। इसलिए पुलिस का कहना है कि घायलों की संख्या हादसे में सटीकता के साथ नहीं बताई जा सकती है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: एक सप्ताह पहले ससुराल आई महिला की मौत
Don`t copy text!